दिल्ली यूनिवर्सिटी इन 2 कॉलेज में 12वीं के आधार पर मिलेगा एडमिशन, क्या बदल गया है नियम?

Updated:
विज्ञापन

दिल्ली यूनिवर्सिटी (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

DU Admission Without CUET: डीयू के भगिनी निवेदिता कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस जारी है. यहां एडमिशन 12वीं के मार्क्स के आधार पर मिलेगा. कॉलेज में कई सीट्स खाली रह गए हैं. इसी के साथ DU के एक और कॉलेज में CUET के आधार पर नहीं बल्कि 12वीं के आधार पर एडमिशन होगा.

विज्ञापन

DU Admission Without CUET: सीयूईटी स्कोर के आधार पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन नहीं मिला है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यूनिवर्सिटी में अब 12वीं के आधार पर एंट्री मिल रही है. नए शैक्षणिक सत्र में डीयू के दो कॉलेज अदिति महाविद्यालय और भगिनी निवेदिता कॉलेज में 12वीं के आधार पर अंडर ग्रेजुएट (UG) कोर्स में एडमिशन मिलेगा. दोनों कॉलेज में सीट्स खाली रह जाने के कारण 12वीं के आधार पर एडमिशन की अनुमति मिली है.

भगिनी निवेदिता कॉलेज में जारी है एडमिशन प्रक्रिया

भागिनी निवेदिता कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस जारी है. यहां एडमिशन 12वीं के मार्क्स के आधार पर मिलेगा. एडमिशन के लिए कोई कटऑफ लिस्ट नहीं जारी की गई है. हिंदी, फिजिक्स, होम साइंस, संस्कृत, हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस आदि कोर्स में BA के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

image.png
भगिनी निवेदिता कॉलेज (PC- ऑफिशियल वेबसाइट)

क्यों लिया गया ये फैसला?

DU रजिस्ट्रार प्रोफेसर विकास गुप्ता ने एक अंग्रेजी अखबार को बताया कि पिछले कई वर्षों से इन कॉलेजों में सीटें खाली रह जाती हैं. रिमोट लोकेशन पर होने और छात्रों के बाद में प्रवेश वापस लेने जैसी वजहों से यह स्थिति बनी रहती है. यही कारण है कि इस बार 12वीं के आधार पर एडमिशन की छूट दी गई है.

क्या है दोनों कॉलेज का कहना?

भगिनी निवेदिता कॉलेज की प्रिंसिपल

"कॉलेज के आसपास हॉस्टल, कैफे या छात्रों के लिए फ्रेंडली इकोसिस्टम नहीं है. कई छात्रों के लिए रोज इतनी दूर यात्रा करना संभव नहीं होता. यही वजह है कि हमने CUET के साथ-साथ 12वीं के मेरिट के आधार पर भी प्रवेश की अनुमति मांगी."

अदिति महाविद्यालय की प्रिंसिपल

"कॉलेज दूरस्थ क्षेत्र में स्थित है और यहां हॉस्टल की सुविधा भी नहीं है. यही कारण है कि कई छात्र यहां एडमिशन लेने से बचते हैं. हालांकि, 12वीं के मार्क्स के आधार पर प्रवेश शुरू होने के बाद हमें 90 प्रतिशत से अधिक मार्क्स लाने वाले मेधावी छात्रों के आवेदन भी मिल रहे हैं."

किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन?

Bhagini Nivedita College में बीकॉम, बीए, बीएससी समेत कई अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इन प्रोग्राम में प्रवेश सीटों की उपलब्धता और 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट के अनुसार दिया जाएगा. वहीं दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला केवल दो कॉलेज के लिए एक विशेष अनुमति है. इससे डीयू की प्रवेश नीति में बदलाव नहीं माना जाना चाहिए. दूसरे सभी कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन पहले की तरह सीयूईटी स्कोर और सीएसएएस प्रक्रिया के जरिए ही होंगे.


ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद का प्लेसमेंट रिकॉर्ड, 1.22 करोड़ का पैकेज, 230+ कंपनियों से जॉब ऑफर


विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola