CM कॉलेज दरभंगा में एडमिशन शुरू, NCET से मिलेगा 4 वर्षीय BEd कोर्स

Published by : Ravi Mallick Updated At : 13 Feb 2026 5:54 PM

विज्ञापन

CM College दरभंगा के साथ स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

CM College Darbhanga Admission 2026: बिहार और खासकर मिथिलांचल के छात्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. अब CM College, Darbhanga में चार वर्षीय बीए बीएड और बीकॉम बीएड कोर्स में एडमिशन शुरू हो गया है. यह नया कोर्स सत्र 2026-27 से लागू होगा. इससे उन छात्रों को काफी फायदा मिलेगा, जो इंटरमीडिएट पास करने के बाद शिक्षक बनने का सपना देखते हैं.

विज्ञापन

CM College Darbhanga Admission 2026: दरभंगा के सीएम कॉलेज में चार वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन शुरू हो गया है. नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत शुरू हुई ITEP Course में एडमिशन 12वीं के बाद ही ले सकता है. अब 12वीं के बाद अलग से ग्रेजुएशन और फिर बीएड करने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं कि इस कोर्स में एडमिशन कैसे मिलेगा.

CM College Darbhanga में कैसे लें एडमिशन?

चार वर्षीय बीएड कोर्स में एडमिशन लेने के लिए छात्रों को National Testing Agency यानी NTA की परीक्षा देनी होगी. इसके आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/ncet पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है.

चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स

मिथिलांचल में यह पहला कॉलेज है, जहां चार साल का इंटीग्रेटेड बीए बीएड और बीकॉम बीएड कोर्स शुरू किया गया है. इस कोर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि छात्र सीधे स्कूल शिक्षक बनने की योग्यता हासिल कर सकते हैं. उन्हें बाद में अलग से बीएड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कोर्स पूरा करने के बाद छात्र सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की शिक्षक भर्ती में भाग ले सकेंगे. इससे रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे.

CM College Darbhanga 4 Years BEd Course Details

जो छात्र इस कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें समय रहते आवेदन कर देना चाहिए. परीक्षा और काउंसलिंग से जुड़ी सभी जानकारी वेबसाइट पर नियमित रूप से चेक करते रहें. अगर किसी तरह की जानकारी समझ में न आए, तो सीधे कॉलेज से संपर्क किया जा सकता है. कॉलेज प्रशासन छात्रों को सही मार्गदर्शन देने के लिए हमेशा तैयार रहता है.

यह भी पढ़ें: NCET 2026 के लिए आवेदन शुरू, अप्रैल में होगी परीक्षा

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola