बिहार बीएड एडमिशन की पहली लिस्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 07 Dec 2025 6:26 PM
Bihar BEd 1st Merit List (सांकेतिक फोटो)
Bihar BEd 1st Merit List OUT: बिहार बीएड एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी हो गई है. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की तरफ से बिहार बीएड सीईटी के लिए मेरिट लिस्ट जारी की गई है. ऐसे में कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- biharcetintbed-brabu.in पर जाना होगा.
Bihar BEd 1st Merit List OUT: बिहार बीएड एडमिशन का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए बड़ी खबर है. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी की तरफ से Bihar BEd 1st Merit List जारी कर दी गई है. अगर आपने इस बार बीएड सीईटी में हिस्सा लिया था, तो अब आप आसानी से अपनी मेरिट लिस्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको ऑफिशियल वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in पर जाना होगा.
इस एडमिशन प्रक्रिया की शुरुआत 9 सितंबर 2025 से हुई थी. इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का मौका 26 सितंबर 2025 तक मिला था. इसके बाद 12 अक्टूबर 2025 को प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई और उसका रिजल्ट 4 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया था. अब आखिरकार पहली मेरिट लिस्ट भी आ गई है, जिससे कैंडिडेट्स को अपने कॉलेज अलॉटमेंट का पता चल जाएगा.
Bihar BEd 1st Merit List चेक करने का आसान तरीका
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउजर खोलें.
- ऑफिशियल वेबसाइट biharcetintbed-brabu.in पर जाएं.
- होमपेज पर आपको Bihar BEd 1st Merit List 2025 का लिंक मिल जाएगा.
- इस लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें.
- मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिख जाएगी.
- चाहें तो इसे डाउनलोड कर लें या प्रिंट निकाल लें.
Bihar BEd 1st Merit List 2025 Check Here
पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने पर क्या करें
अगर आपका नाम Bihar BEd 1st Merit List में है, तो आपके लिए अगले स्टेप्स भी काफी जरूरी हैं. यूनिवर्सिटी ने साफ कर दिया है कि जिन स्टूडेंट्स का नाम पहली लिस्ट में है, उन्हें 8 दिसंबर से 18 दिसंबर 2025 के बीच अपने अलॉटेड कॉलेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना होगा. इसलिए इन तारीखों को बिल्कुल मिस न करें, वरना आपका एडमिशन रद्द भी हो सकता है.
जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- 12वीं का मार्कशीट
- CET INT-B.Ed 2025 का एडमिट कार्ड और आवेदन फॉर्म
- कैटेगरी सर्टिफिकेट (अगर लागू होता हो)
- एक वैध ID कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
जो भी कैंडिडेट्स बीएड में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए ये मेरिट लिस्ट काफी महत्वपूर्ण है. इसलिए देरी न करें और तुरंत जाकर अपनी लिस्ट चेक कर लें. सुनिश्चित करें कि सभी डॉक्यूमेंट्स ओरिजिनल और फोटोकॉपी दोनों में हों, ताकि वेरिफिकेशन में कोई दिक्कत न हो.
यह भी पढ़ें: BA LLB स्टूडेंट Rhodes Scholar के लिए सेलेक्ट, मनहर फ्री में करेंगे Oxford में पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










