Google Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, 67 लाख का हाईएस्ट पैकेज

Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Oct 2025 10:12 AM

विज्ञापन

Best BTech College (सांकेतिक फोटो)

Best BTech College: गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों में प्लेसमेंट की बात करे तो सबसे ऊपर नाम IITs या IIMs का आता है. हालांकि, कई ऐसे कॉलेज भी हैं जो Google Microsoft में प्लेसमेंट देकर आईआईटी को टक्कर देने लगे हैं. ऐसे ही एक कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को करीब से जानते हैं.

विज्ञापन

Best BTech College: गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी टॉप टेक कंपनियों में नौकरी पाना हर इंजीनियरिंग छात्र का सपना होता है. अब तक इन कंपनियों में प्लेसमेंट की बात आती थी तो सबसे पहले IITs और IIMs का नाम सामने आता था. लेकिन अब एक नया नाम तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है वो है IIITM ग्वालियर. यह कॉलेज अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड की वजह से देशभर में चर्चा में है.

Best BTech College: IIITM ग्वालियर का प्लेसमेंट

मध्य प्रदेश का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट (IIITM) अब देश के उभरते हुए इंजीनियरिंग कॉलेजों में शुमार हो चुका है. यहां के छात्रों को न सिर्फ भारत की बल्कि अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में भी प्लेसमेंट मिल रहा है. पिछले साल यहां कैंपस प्लेसमेंट के दौरान 80 से ज्यादा कंपनियां आई थीं, जिनमें Google, Microsoft, Amazon और Deloitte जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल थीं.

IIITM Gwalior Placement 2025 यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

हाईएस्ट प्लेसमेंट 67.5 लाख का

IIITM ग्वालियर का हाईएस्ट पैकेज लगभग 67.5 लाख रुपये प्रति वर्ष तक पहुंच गया था. औसतन छात्रों को 15 से 20 लाख रुपये तक का ऑफर मिला. इतनी बड़ी सैलरी देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह कॉलेज (Best BTech College) अब IITs को सीधी टक्कर दे रहा है. यहां का ट्रेनिंग और इंडस्ट्री कनेक्शन छात्रों को बेहतर अवसर दिला रहा है.

IIITM ग्वालियर में कंप्यूटर साइंस, सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्स उपलब्ध हैं. हर साल हजारों छात्र इस कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए आवेदन करते हैं. एडमिशन प्रक्रिया JEE Main स्कोर के आधार पर होती है. इसके बाद काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है.

इस कॉलेज की खासियत सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है. यहां रिसर्च, इनोवेशन और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर जोर दिया जाता है. साथ ही, छात्रों को करियर गाइडेंस और इंटरव्यू प्रिपरेशन की सुविधा भी दी जाती है. यही कारण है कि यहां के ग्रेजुएट्स सीधे गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों में जगह बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Google Microsoft में प्लेसमेंट देते हैं बिहार के ये कॉलेज, BTech CSE के लिए बेस्ट, देखें लिस्ट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola