ePaper

80 उत्कृष्ट विद्यालयों में पहली, छठी व नौवीं क्लास के अलावा बाल वाटिका में एडमिशन शुरू, 15 मई है लास्ट डेट

Updated at : 04 May 2023 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
80 उत्कृष्ट विद्यालयों में पहली, छठी व नौवीं क्लास के अलावा बाल वाटिका में एडमिशन शुरू, 15 मई है लास्ट डेट

80 उत्कृष्ट विद्यालयों में चार कोटि के विद्यालयों को शामिल किया गया है. जिला स्कूल की तर्ज पर उत्कृष्ट शिक्षण केंद्र की संख्या 25, जिला मुख्यालय का एक बालिका माध्यमिक प्लस टू विद्यालय जिसकी संख्या 24, जिला मुख्यालय का एक केजीबीवी जिसकी संख्या 24 एवं प्रमंडल का एक मॉडल स्कूल जिसकी संख्या 7 है.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिन 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ किया था, उन विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. पहली, छठी और नौवीं कक्षा में बच्चे नामांकन ले सकेंगे. इसके लिए आवेदन जमा करने की तिथि 2 मई से 15 मई निर्धारित की गयी है. नामांकन के लिए टेस्ट की तिथि 19 मई निर्धारित है, जबकि फर्स्ट मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 22 मई को होगा. मेरिट लिस्ट में शामिल बच्चों के नामांकन लेने की तिथि 23 मई से 08 जून 2023 की गई है. कक्षा 9 से 12 तक संचालित होने वाले उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 9 एवं कक्षा 6 से 12 तक संचालित विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन कराया जा सकता है. आवेदन प्रपत्र निःशुल्क रहेगा. इन कक्षाओं में नामांकन लेने वाले बच्चों को सीबीएसई माध्यम से एनसीईआरटी पाठयक्रम में शिक्षा दी जाएगी.

बाल वाटिका में भी नामांकन शुरू

उत्कृष्ट विद्यालयों की बाल वाटिका एवं कक्षा 01 में बच्चे नामांकन ले सकेंगे. बाल वाटिका में वैसे बच्चे नामांकन के पात्र होंगे, जिन्होंने 01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक 5 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो, जबकि कक्षा 01 में वैसे बच्चे नामांकन ले सकेंगे, जिन्होंने जिन्होंने 01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक 06 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो. नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र राज्य परियोजना कार्यालय, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के आधिकारिक वेबसाइट के एडमिशन लिंक पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ जमा कर सकेंगे अथवा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय/संबंधित जिले के उत्कृष्ट विद्यालय से नामांकन आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर ऑफलाइन मोड में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भी जमा किए जा सकते हैं.

Also Read: वंदे भारत एक्सप्रेस: हटिया से पटना के बाद रांची से कोलकाता के लिए होगी शुरू,रेल अधिकारियों से मिले MP संजय सेठ

उत्कृष्ट विद्यालयों में चार कोटि के विद्यालय

80 उत्कृष्ट विद्यालयों में चार कोटि के विद्यालयों को शामिल किया गया है. जिला स्कूल की तर्ज पर उत्कृष्ट शिक्षण केंद्र की संख्या 25, जिला मुख्यालय का एक बालिका माध्यमिक प्लस टू विद्यालय जिसकी संख्या 24, जिला मुख्यालय का एक केजीबीवी जिसकी संख्या 24 एवं प्रमंडल का एक मॉडल स्कूल जिसकी संख्या 7 है. इन 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के वर्तमान संचालन का स्तर अलग-अलग है. इसके तहत कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों की संख्या 04, कक्षा 09 से 12 तक के विद्यालयों की संख्या 27, कक्षा 06 से 12 तक के विद्यालयों की संख्या 48, एवं कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों की संख्या 01 है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola