ePaper

वंदे भारत एक्सप्रेस: हटिया से पटना के बाद रांची से कोलकाता के लिए होगी शुरू,रेल अधिकारियों से मिले MP संजय सेठ

Updated at : 04 May 2023 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस: हटिया से पटना के बाद रांची से कोलकाता के लिए होगी शुरू,रेल अधिकारियों से मिले MP संजय सेठ

सांसद संजय सेठ ने रेल अधिकारियों को प्रस्ताव दिया कि हटिया से पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन अविलंब शुरू किया जाए. सांसद ने प्रस्ताव दिया कि इस ट्रेन का परिचालन पटना से हटिया के लिए सुबह में और हटिया से पटना के लिए शाम में तय किया जाए.

विज्ञापन

रांची. एक महीने के अंदर रांची के हटिया से वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हो जाएगा. यहां के यात्री वंदे भारत एक्सप्रेस का आनंद ले सकेंगे. इसके साथ ही 4 महीने के अंदर दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रांची से ही आरंभ होगा. इस बाबत आज गुरुवार को नई दिल्ली में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से सांसद संजय सेठ ने मुलाकात की. श्री सेठ ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा. इससे संबंधित प्रस्ताव भी प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है.

सांसद संजय सेठ ने रेल अधिकारियों को प्रस्ताव दिया कि हटिया से पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन अविलंब शुरू किया जाए. सांसद ने प्रस्ताव दिया कि इस ट्रेन का परिचालन पटना से हटिया के लिए सुबह में और हटिया से पटना के लिए शाम में तय किया जाए. पटना से हटिया प्रस्थान का समय सुबह के 6:55 बजे और हटिया से पटना के प्रस्थान (वाया बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा) का समय शाम के 5:00 बजे निर्धारित करने का सुझाव दिया है.

Also Read: झारखंड का एक ऐसा गांव, जिसका नाम बताने में ग्रामीणों को आती है काफी शर्म, आप भी नाम सुनकर चौंक उठेंगे

इस मुलाकात के बाद सांसद संजय सेठ ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रांची से हो. इस दिशा में उनका प्रयास हमेशा से जारी था. 2021 में रेल मंत्री को पत्र लिखकर इन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हटिया से पटना और रांची से कोलकाता करने का आग्रह किया था. इसका सुखद परिणाम सामने आया है. सांसद ने बताया कि एक महीने के अंदर हटिया से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन आरंभ हो जाएगा. रांची से कोलकाता वंदे भारत एक्सप्रेस 3 से 4 महीने के अंदर आरंभ होगा.

Also Read: झारखंड का एक ऐसा गांव, जिसका नाम बताने में पहले ग्रामीणों को आती थी काफी शर्म, अब गर्व से बताते हैं ये नाम

सांसद संजय सेठ ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा. इससे संबंधित प्रस्ताव भी प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है. प्रधानमंत्री का झारखंड आगमन हम सब के लिए गौरव की बात होगी. वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola