ePaper

Jharkhand Crime News : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोपी झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह दुमका सेंट्रल जेल हुए शिफ्ट

Updated at : 22 Feb 2021 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News : धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के आरोपी झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह दुमका सेंट्रल जेल हुए शिफ्ट

Jharkhand Crime News, Dumka News, दुमका न्यूज : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद मंडल कारा से रविवार को दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया है. संजीव सिंह अप्रैल 2017 से धनबाद जेल में अपने चचेरे भाई नीरज सिंह की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं. पूर्व विधायक संजीव सिंह को जेल आईजी के निर्देश पर दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है.

21 मार्च 2017 को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या हो गयी थी. तब संजीव सिंह भाजपा से झरिया के विधायक थे. आरोप लगा था कि उन्होंने ही नीरज सिंह की हत्या की साजिश रची थी. मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें सुरक्षा घेरे के बीच दुमका सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया. लगभग तीन बजकर पांच मिनट पर उन्हें दुमका सेंट्रल जेल लाया गया.

Also Read: Jharkhand News : कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए बना नया लीव रूल्स, अब इस तरीके मिलेगी छुट्टी, अर्जित अवकाश के मामले में भी बदलाव

पूर्व विधायक संजीव सिंह को जेल आईजी के निर्देश पर दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है. इससे पहले खबर आ रही थी कि संजीव की सेहत खराब है और उनके अधिवक्ता ने संजीव का इलाज किसी बेहतर संस्थान में कराने का अनुरोध किया था. मिली जानकारी के मुताबिक सुरक्षा कारणों का हवाला देकर एक बार पूर्व विधायक संजीव सिंह को रांची के होटवार जेल में भी शिफ्ट किया गया था, हालांकि तब कोर्ट के आदेश पर फिर उन्हें वापस धनबाद जेल ले आया गया था.

Also Read: Jharkhand News : खनन उद्योगों को तकनीक बेचेगा आइआइटी धनबाद, ये है इसके पीछे का प्रमुख कारण

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola