ePaper

जरमुंडी में युवती को जिंदा जलाये जाने के बाद भड़का आक्रोश, निशिकांत दुबे ने मांगा हेमंत सोरेन का इस्तीफा

Updated at : 08 Oct 2022 3:53 PM (IST)
विज्ञापन
जरमुंडी में युवती को जिंदा जलाये जाने के बाद भड़का आक्रोश, निशिकांत दुबे ने मांगा हेमंत सोरेन का इस्तीफा

Jharkhand News: भाजपा नेता ने कहा कि दुमका ने सोरेन परिवार के इतने लोगों को विधायक बनाया, लेकिन हेमंत सोरेन को दुमका की बहू-बेटियों की चिंता नहीं है. उन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है. डॉ दुबे ने कहा कि बार-बार ऐसी घटना दुमका जिले में हो रही है.

विज्ञापन

Jharkhand News: संथाल परगना के जरमुंडी (Jarmundi News) में एक बार फिर से युवती को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाये जाने के बाद आम लोगों के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों का भी आक्रोश फूट पड़ा है. गुस्साये लोगों ने झारखंड को बिहार से जोड़ने वाली दुमका-भागलपुर सड़क को जाम कर दिया, जबकि गोड्डा के सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता निशिकांत दुबे (Dr Nishikant Dubey) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफा (Hemant Soren Resign) मांगा है. कहा कि दुमका जिले में यह पहला मामला नहीं है.

दुमका ने शिबू सोरेन को शिबू सोरेन बनाया

डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि इस तरह की सबसे ज्यादा घटनाएं दुमका जिला (Dumka District) में हो रही हैं. एक महीना के भीतर यह तीसरा मामला है. उन्होंने कहा कि दुमका शहर वो शहर है, जिसने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता शिबू सोरेन (Shibu Soren) को शिबू सोरेन बनाया. वह यहीं से विधायक बने. यहीं से सांसद बने. उनकी बहू सीता सोरेन (Sita Soren JMM) यहीं से विधायक चुनी गयीं. हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन (Basant Soren) को दुमका के लोगों ने विधायक बनाया.

Also Read: दुमका पेट्रोलकांड में युवती की मौत पर CM हेमंत सोरेन गंभीर, 10 लाख रुपये की सहायता राशि का दिया निर्देश
हेमंत सोरेन को दुमका की बहू-बेटियों की चिंता नहीं

भाजपा नेता ने कहा कि दुमका ने सोरेन परिवार के इतने लोगों को विधायक बनाया, लेकिन हेमंत सोरेन को दुमका की बहू-बेटियों की चिंता नहीं है. उन्हें सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता है. डॉ दुबे ने कहा कि बार-बार ऐसी घटना दुमका जिले में हो रही है. मुख्यमंत्री का नैतिक दायित्व है कि वह इन घटनाओं की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दें.

गोड्डा में मुस्लिम लड़की को जिंदा जलाया

निशिकांत दुबे ने कहा कि गोड्डा में भी एक मुस्लिम लड़की को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया. लेकिन, मुख्यमंत्री को प्रशासन से कोई मतलब नहीं है. डॉ दुबे ने आरोप लगाया कि संथाल परगना में बांग्लादेशी गैंग सक्रिय हैं. एक ऐसा गैंग सक्रिय है, जो भोली-भाली आदिवासी बेटियों को अपने जाल में फांसकर उससे विवाह कर रहे हैं. सरकार इसे रोकने के लिए कुछ नहीं कर रही.

Also Read: Jharkhand Crime News: दुमका में एक बार फिर युवती को जिंदा जलाने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
बहू-बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करें हेमंत सोरेन: डॉ निशिकांत दुबे

भाजपा सांसद ने कहा कि जरमुंडी में हुई घटना की जितनी भी निंदा की जाये, कम है. उन्होंने कहा कि लाश पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. यह मेरा लोकसभा क्षेत्र है. यहां की बहू-बेटियां सुरक्षित रहें, इसकी व्यवस्था मुख्यमंत्री को करनी चाहिए. लेकिन, मुख्यमंत्री अपनी कुर्सी बचाने में जुटे हुए हैं.

हेमंत सोरेन ने साबित किया कि वह किसी हद तक जा सकते हैं

डॉ दुबे ने कहा कि अमित अग्रवाल के बारे में मैंने दुमका में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि यह शख्स झारखंड में सरकार चला रहा है. मैंने कहा था कि मुझे अपने मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है. लेकिन, जब तक मैं दिल्ली पहुंचा, मुझ पर 25 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज करवा दिया गया. मेरी पत्नी और बच्चों के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया. मुख्यमंत्री ने साबित कर दिया कि अमित अग्रवाल को बचाने के लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola