धनबाद : दूसरे दिन भी आठ डिग्री रहा तापमान, आज से चढ़ेगा पारा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jan 2024 5:41 AM
तापमान सामान्य से कम रहा है. सामान्य अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री होना चाहिए था. लेकिन सामान्य से अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री कम रहा है.
धनबाद : जिले में ठंड का कहर जारी है. तापमान कम होने से लोगों को ठिठुरन भरी ठंड परेशान कर रही है. दोपहर की धूप भी लोगों को बहुत ज्यादा राहत नहीं दे रही. सुबह 10 बजे तक कुहासा के कारण हल्की धूप ही खिली. 11 बजे के बाद धूप का असर बढ़ा. लेकिन दोपहर के तीन बजे के बाद फिर से धूप का असर कम होने लगा. चल रही हवाओं ने ठंड का असर बढ़ा दिया है. इस दौरान आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जायेगी. साथ ही हल्के बादल की संभावना है. जिले में अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री दर्ज की गयी है. तापमान में गिरावट होने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हो रही है. मंगलवार से तापमान में वृद्धि होनी शुरू होगी.
तापमान सामान्य से कम रहा है. सामान्य अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री होना चाहिए था. लेकिन सामान्य से अधिकतम तापमान चार डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री कम रहा है. सामान्य से कम तापमान रहने के कारण ठंड का असर बढ़ा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










