Jharkhand News : गोलियों की तड़तड़ाहट व बम धमाकों से दहल उठा झारखंड के धनबाद का सिजुआ इलाका, ये है वजह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2021 1:49 PM
पुलिस ने अनहोनी की आशंको को देखते हुए घेराबंदी की है, लेकिन ग्रामीण घेराबंदी तोड़कर पैच में घुस गए. दोनों पक्षों में टकराव, तोड़फोड़ और मारपीट शुरू हो गयी है. बम-गोली से इलाका थर्राया गया है.
Jharkhand News, धनबाद न्यूज : झारखंड के धनबाद जिले का सिजुआ इलाका आज शुक्रवार को एक बार फिर बम-गोली से थर्रा उठा. अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस ने घेराबंदी की थी, लेकिन ग्रामीण घेराबंदी तोड़कर पैच में घुस गए. इससे मारपीट और तोड़फोड़ शुरू हो गयी. भारी तनाव के बीच सिजुआ में कनकनी राम अवतार आउटसोर्सिंग का कार्य शुरू हुआ.
धनबाद जिले के सिजुआ में भारी तनाव के बीच आज शुक्रवार को कनकनी राम अवतार आउटसोर्सिंग का कार्य शुरू हुआ. इसके विरोध में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे. कंपनी के समर्थकों ने भी दूसरे छोर पर मोर्चा बंदी की. हिंसक टकराव की आशंका है. पुलिस ने घेराबंदी की है.
पुलिस ने अनहोनी की आशंको को देखते हुए घेराबंदी की है, लेकिन ग्रामीण घेराबंदी तोड़कर पैच में घुस गए. दोनों पक्षों में टकराव, तोड़फोड़ और मारपीट शुरू हो गयी है. बम-गोली से इलाका थर्राया गया है.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










