Madhupur By Election 2021 : मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी-आजसू के बीच सब कुछ ठीक नहीं ! आजसू ने कसा ये तंज

Updated at : 01 Apr 2021 3:36 PM (IST)
विज्ञापन
Madhupur By Election 2021 : मधुपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी-आजसू के बीच सब कुछ ठीक नहीं ! आजसू ने कसा ये तंज

आजसू पार्टी

Madhupur By Election 2021, रांची न्यूज : आजसू नेता फिलहाल मधुपुर उपचुनाव के प्रचार-प्रसार से दूर हैं. आजसू नेता रहे भाजपा के उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह के चुनावी अभियान में आजसू के नेता मधुपुर नहीं पहुंचे हैं. इधर, आजसू प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा है कि भाजपा को पार्टी की ओर से शुभकामना है. पार्टी को भाजपा की ओर से कोई बुलावा नहीं आया है. चुनाव को लेकर भाजपा को ही सबकुछ तय करना है. जरूरत समझेंगे, तो बुलायेंगे.

आजसू प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा अकेले ही चुनाव जीत जाती है, तो इससे बढ़िया क्या हो सकता है. डॉ भगत ने कहा कि आजसू ने हमेशा एनडीए को मजबूत करने के लिए काम किया है़ पिछले दो उपचुनाव में भी पार्टी पूरी ताकत से जुटी थी. बेरमो व दुमका उपचुनाव में आजसू की पूरी सक्रियता रही थी, लेकिन चूक हुई है. आजसू नेता ने कहा कि हम गठबंधन के साथ हैं.

Also Read: Jharkhand Crime News : गुमला में डायन बिसाही में ओझा को मार डाला, बेरहमी से पिटाई के बाद पत्थर से कूचा, फिर टांगी से काटा, पांच गिरफ्तार

मधुपुर में आजसू ने एनडीए के पक्ष में जमीन बनायी थी. चुनाव समीकरण पर लड़े जाते हैं. इसी को देखते हुए भाजपा ने गंगा नारायण का साथ लिया. मधुपुर में डंडा हमारा है और झंडा भाजपा का है. यह पूछे जाने पर कि इस डंडा में तो आजसू का भी झंडा लग सकता था. आजसू नेता ने कहा कि अब इस पर चर्चा करना सही नहीं होगा. वह समय गुजर गया है.

Also Read: Jharkhand Crime News : चतरा पुलिस ने परमेश्वर हत्याकांड का किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, जेपीसी के पूर्व नक्सलियों ने इसलिए कर दी थी दिनदहाड़े हत्या

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola