ePaper

Cyber Crime News : देवघर और दुमका से 13 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार, KYC अपडेट के नाम पर लोगों से ठगी

Updated at : 08 Feb 2021 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
Cyber Crime News : देवघर और दुमका से 13 साइबर क्रिमिनल गिरफ्तार, KYC अपडेट के नाम पर लोगों से ठगी

Cyber Crime News, Jharkhand News, Deoghar News, देवघर : झारखंड में साइबर क्रिमिनल धीरे-धीरे अपना पैर फैलाने लगा है. जामताड़ा के बाद अब साइबर क्रिमिनल अन्य जिलों में भी अपनी गतिविधियां तेज कर दी है. इस कड़ी में शनिवार को देवघर साइबर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर सारवां, सारठ और दुमका से 13 साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से पुलिस ने 17 मोबाइल, 30 सिम कार्ड , 6 एटीएम कार्ड सहित 2 मोटरसाइकिल भी बरामद किया है. गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल विभिन्न बैंकों के ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर लोगों को KYC अपडेट के नाम पर ठगी करता है.

एसपी कार्यालय में पुलिस अधीक्षक (SP) अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इन क्षेत्रों में साइबर क्रिमिनल फिर सक्रिय हो गये हैं. सूचना पर साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. टीम में डीएसपी मंगल सिंह जामुदा , साइबर इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, थाना प्रभारी कलीम अंसारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

टीम ने सारठ थाना क्षेत्र के नवादा गांव, सरावां थाना क्षेत्र के ललुवाडीह गांव और दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के फूटाजोरी गांव में छापेमारी कर कुल 13 साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है.

Also Read: फर्जी IAS अधिकारी बन कर बेगूसराय के रंजीत ने देवघर DC को धमकाया, जानें इसके कारनामे

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल विभिन्न बैंकों के ग्राहक सेवा अधिकारी बनकर लोगों को KYC अपडेट के नाम पर फोन करते थे. उनकी सारी जानकारी हासिल कर लेते थे. इसके बाद उनके खाते से रकम निकाल लेते थे. ये लोग गूगल के माध्यम से विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक एप की साइट पर जाकर उसमें भी अपना मोबाइल नंबर डाल देते थे. जब कोई ग्राहक उस नंबर को ग्राहक सेवा अधिकारी का नंबर समझ कर फोन करता, तो उसे झांसे में लेकर सारी निजी जानकारी हासिल कर लेते और खाते से पैसे निकाल लेते थे.

एसपी ने बताया कि साइबर क्रिमिनल की गिरफ्तारी में पुलिस को पब्लिक का काफी सपोर्ट मिल रहा है़ हर दिन पुलिस को 30 से 40 साइबर क्रिमिनल की सूचना मिल रही है. इसके बाद वेरिफिकेशन कर साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया जा रहा है.

इन साइबर क्रिमिनल की हुई है गिरफ्तारी

पुलिस ने देवघर और दुमका जिला से 13 साइबर क्रिमिनल को गिरफ्तार किया है, जिसमें निजाम अंसारी, लालबाबू अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, शाहबाज अंसारी (सभी फुटाजोरी थाना, मसलिया निवासी), कन्हैया कुमार, नवादा गांव, मुन्ना अंसारी, बारा गांव, सोनू मंडल, सूरज मंडल, रंजीत मंडल, मुकेश मंडल, लालू मंडल (सभी घाघरा थाना, सारठ निवासी), पलटन मंडल और मुख्तार अंसारी (दोनों ललुवाडीह, सरावां थाना निवासी) मुख्य है.

गिरफ्तार साइबर क्रिमिनल का आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

एसपी श्री सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार साइबर आरोपियों की आपराधिक इतिहास की जानकारी पुलिस जुटा रही है. फिलहाल सभी के विरुद्ध साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी में जुटी है.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola