फर्जी भारतीय पासपोर्ट मुहैया कराने वाले रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 25 Sep 2022 7:42 PM

विज्ञापन

Delhi News: आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारी ने आये यात्रियों के दस्तावेज, पासपोर्ट समेत अन्य कागजात की जांच की तो अधिकारियों ने पाया कि सभी यात्री बांग्लादेशी नागरिक हैं और उन्होंने अधिकारियों को धोखा देकर भारतीय पासपोर्ट हासिल किए थे.

विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने नकली पासपोर्ट बनाकर भारतीय नागरिकता देने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है. वहीं इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 8 बांग्लादेशी समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपी की गिरफ्तारी इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में की गई. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सभी आरोपी बुधवार को सेशेल्स, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल और अन्य पड़ोसी देशों से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे थे.

मास्टरमाइंड समेत 9 गिरफ्तार: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड आरोपी देबाशीष चक्रवर्ती कोलकाता का रहने वाला है. यह विदेशी खासकर बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय पासपोर्ट मुहैया कराता था. काफी समय से वो यह धंधा कर रहा था. नकली पासपोर्ट के साथ एयरपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी यात्रियों को पकड़ा. दरअसल, सुरक्षा अधिकारी को शक हुआ था कि उनका पासपोर्ट नकली था.

जांच में हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा: दरअसल, आईजीआई एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारी ने आये यात्रियों के दस्तावेज, पासपोर्ट समेत अन्य कागजात की जांच की तो अधिकारियों ने पाया कि सभी यात्री बांग्लादेशी नागरिक हैं और उन्होंने भारतीय अधिकारियों को धोखा देकर भारतीय पासपोर्ट हासिल किए थे. मुख्य आरोपी ने कबूल किया गुनाह: वहीं, पूछताछ में मास्टरमाइंड देबाशीष चक्रवर्ती ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसने खुलासा किया है काफी समय से वो और उसके सहयोगी कोलकाता में विदेशी नागरिकों के लिए जाली पासपोर्ट देते थे.

पासपोर्ट के बदले लेते थे मोटी रकम: इस मामले में एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में यह बात सामने आयी है कि विदेशियों को भारतीय पासपोर्ट उपलब्ध कराने के बदले आरोपी 60 हजार से लेकर 1 लाख रुपये वसूलता था. दरअसल, देबाशीष यात्रियों के सामने खुद को एक सरकारी अधिकारी बताता था.

Also Read: Mission 2024: ‍BJP को हराने एक मंच पर जुटे विपक्ष के दिग्गज, बोले शरद पवार- लोकसभा चुनाव में होगा बदलाव

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola