'भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश रची', मनीष सिसोदिया ने लगाये गंभीर आरोप
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Nov 2022 9:17 AM
**EDS: TWITTER IMAGE POSTED BY @msisodia ON THURSDAY, NOV. 24, 2022** New Delhi: Delhi Deputy CM Manish Sisodia during election campaign for MCD polls. (PTI Photo)(PTI11_24_2022_000233B)
मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि गुजरात विधानसभा चुनाव और दिल्ली में एमसीडी चुनाव में हार के डर से भाजपा बौखला चुकी है. भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है. देखें सिसोदिया ने और क्या कहा
Manish Sisodia tweet for Bjp: क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जान को खतरा है ? दरअसल ये सवाल लोगों के मन में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान के बाद उठ रहा है. मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुजरात और एमसीडी चुनाव में हार के डर की वजह से सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जान से मारने की साजिश रची है. इस साजिश में दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी भी शामिल हैं.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आगे कहा कि ये ओछी राजनीति है जिससे आम आदमी पार्टी (आप) नहीं डरती. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने पुलिस आयुक्त को आरोपों का संज्ञान लेने का निर्देश दिया. बताया जा रहा है कि उपराज्यपाल ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं के ट्वीट और बयानों पर ध्यान दिया. इसके बाद पुलिस आयुक्त से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि इस तरह की घटना नहीं हो.
गुजरात व MCD चुनाव मे हार के डर से बौखलाई BJP @ArvindKejriwal की हत्या की साजिश रच रही है
इनके सांसद मनोज तिवारी खुलेआम अपने गुंडो को अरविंद जी पर हमला करने के लिए कह रहे है और इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है
AAP इनकी टुच्ची राजनीति से नही डरती,इनके गुंडागर्दी का जबाव अब जनता देगी
— Manish Sisodia (@msisodia) November 24, 2022
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि गुजरात विधानसभा चुनाव और दिल्ली में एमसीडी चुनाव में हार के डर से भाजपा बौखला गयी है. भाजपा अरविंद केजरीवाल की हत्या की साजिश रच रही है. भाजपा के सांसद मनोज तिवारी को लेकर सिसोदिया ने कहा कि वे खुलेआम अपने गुंडों को अरविंद केजरीवाल पर हमला करने के लिए कह रहे हैं. इन्होंने इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है. आम आदमी पार्टी इनकी टुच्ची राजनीति से नहीं डरती, इनकी गुंडागर्दी का जवाब अब जनता बखूबी देगी.
Also Read: मनीष सिसोदिया को लगा डबल झटका : हिमंत बिस्वा सरमा ने किया मानहानि का केस, गुवाहाटी HC में याचिका खारिज
यहां चर्चा कर दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को है जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान पांच दिसंबर को डाले जाएंगे. चुनाव की मतगणना आठ दिसंबर को होनी है. वहीं एमसीडी के लिए मतदान चार दिसंबर को है. चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान सुबह 8 बजे से लेकर शाम साढ़े 5 बजे तक वोटिंग होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










