Delhi: भारी बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ने का खतरा! कई इलाकों में जलजमाव- ट्रैफिक जाम से रेंगती रही दिल्ली
Published by : Pritish Sahay Updated At : 15 Jul 2023 9:52 PM
Delhi Rain: शनिवार को हुई अत्यधिक बारिश से दिल्ली के कई इलाकों पर जलभराव हो गया है. वहीं तेज बारिश के कारण एक बार फिर यमुना नहीं में जलस्तर के बढ़ने की संभावना बढ़ गई है. बता दें, बीते कई दिनों से यमुना खतरे के निशान 205.33मीटर से ऊपर बह रही है.
Delhi Rain: दो तीन दिनों तक बारिश नहीं होने के बाद आज यानी शनिवार को एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली में झमाझम बारिश हो गई. तेज बरसात के कारण दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति फिर से हो गई. वहीं भारी बारिश के कारण लोगों को एक बार फिर ट्रैफिक जाम से दो-चार होना पड़ा. गौरतलब है कि दिल्ली बीते कुछ दिनों से बाढ़ की चपेट में है. भारी बारिश और हरियाणा से जल छोड़े जाने के कारण यमुना उफान पर है. दिल्ली के कई इलाकों में घरों तक पानी घुस गया है. यमुना का पानी बाहर आ जाने के चलते राष्ट्रीय राजधानी के लोग अप्रत्याशित बाढ़ से जूझ रहे हैं.वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज हुई बारिश से अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 34.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया, वहीं, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
यमुना में फिर जलस्तर बढ़ने का खतरा
शनिवार को हुई अत्यधिक बारिश से दिल्ली के कई इलाकों पर जलभराव हो गया है. वहीं तेज बारिश के कारण एक बार फिर यमुना नहीं में जलस्तर के बढ़ने की संभावना बढ़ गई है. बता दें, बीते कई दिनों से यमुना खतरे के निशान 205.33मीटर से ऊपर बह रही है. हालांकि बीते दो तीन दिनों से हरियाणा से पानी नहीं छोड़े जाने और बारिश में आयी कमी के कारण यमुना का जलस्तर घटकर 207.62 मीटर पर आ गया है. इससे पहले गुरुवार को रात आठ बजे यमुना का जलस्तर चरम पर आते हुए 208.66 मीटर पर पहुंच गया था.
आम जनजीवन अस्त व्यस्त
दिल्ली में हो रही जोरदार बारिश के कारण आम जनजीवन पूरी तरह बेपटरी हो गया है. वहीं, यमुना के बढ़ते हुए जलस्तर के कारण नदी का पानी कई इलाकों में पहुंच गया है. लोगों के घरों के अंदर तक पानी चला गया है. वहीं, दिल्ली में पानी के कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से ITO इलाके में जलभराव की स्थिति है. आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में बेतहाशा इजाफे से पुराने लोहे के पुल के आस-पास काफी पानी जमा हो गया है.शनिवार को हुई जोरदार बारिश ने आईटीओ में जमे पानी को और बढ़ा दिया है. आम लोगों को आने जाने में बहुत कठिनाई हो रही है.
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने और बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
(वीडियो ITO से है।) pic.twitter.com/RjWQN1Ca8P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2023
भाजपा की साजिश के चलते दिल्ली में आई बाढ़- AAP
इधर, दिल्ली में आई बाढ़ के कारण बीजेपी और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हैं. आप ने केन्द्र और बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी ने साजिश कर दिल्ली को बाढ़ के हवाले किया है. दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र और हरियाणा की सरकारों ने जानबूझकर राष्ट्रीय राजधानी की ओर पानी छोड़ा. इस कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया और दिल्ली बाढ़ की चपेट में आ गई है. भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि शनिवार को छोड़कर बीते 3 से 4 दिन में दिल्ली में भारी बारिश नहीं हुई तो यमुना का जल स्तर 208.66 मीटर तक पहुंच गया.
हिमाचल में बारिश से 8 हजार करोड रुपये का नुकसान
बारिश का कहर सिर्फ दिल्ली में नहीं टूट रहा है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश ने बाढ़ के हालात ला दिए है. हिमाचल में तो तबाही मची है. भारी बारिश के कारण अरबों रुपये का नुकसान हो चुका है. शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारी बारिश के चलते राज्य को लगभग 8000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. राज्य आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र के मुताबिक. बीते दिन यानी शुक्रवार रात तक यह नुकसान लगभग 4000 करोड़ रुपये तक आंका गया था. भारी नुकसान को देखते हुए सीएम सुक्खू ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से 2000 करोड़ रुपये की अंतरिम राहत राशि की मांग की है.
हिमाचल में बारिश को लेकर अलर्ट जारी
मौसम विभाग के स्थानीय कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश के लिए 15 से 17 जुलाई तक लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर राज्य के 12 जिलों में से 10 में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है. विभाग ने भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है. इसके अलावा भूस्खलन, अचानक बाढ़ और नदियों और नालों के जलस्तर में वृद्धि का अनुमान भी जताया है. मौसम कार्यालय ने 18 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है और 21 जुलाई तक राज्य में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. प्रदेश में जुलाई महीने की शुरुआत से अब तक 284.1 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य बारिश से 157 फीसदी ज्यादा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










