COVID-19 : केजरीवाल सरकार ने 4000 तबलीगी जमात के सदस्‍यों को छोड़ने का दिया आदेश, जानें क्‍या है मामला

Updated:
विज्ञापन
COVID-19 : केजरीवाल सरकार ने 4000 तबलीगी जमात के सदस्‍यों को छोड़ने का दिया आदेश, जानें क्‍या है मामला

दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने देश में कोरोना वायरस के प्रसार के लिए जिम्‍मेदार माने जा रहे तबलीगी जमात के 4000 सदस्‍यों को छोड़ने का आदेश दे दिया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने जमात के उन 4,000 सदस्यों को छोड़ देने के आदेश दिए, जिन्होंने केंद्रों में आवश्यक पृथक-वास अवधि पूरी कर ली है.

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने देश में कोरोना वायरस के प्रसार के लिए जिम्‍मेदार माने जा रहे तबलीगी जमात के 4000 सदस्‍यों को छोड़ने का आदेश दे दिया है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने जमात के उन 4,000 सदस्यों को छोड़ देने के आदेश दिए, जिन्होंने केंद्रों में आवश्यक पृथक-वास अवधि पूरी कर ली है.

इसके अलावा खबर है‍ कि मरकज मामले में जिन लोगों के नाम दर्ज हैं और जांच के लिए जिनकी आवश्यकता है, तबलीगी जमात के उन सभी सदस्यों को दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेजा जाएगा. तबलीगी जमात के जिन सदस्यों की मरकज मामले में जांच के लिए आवश्यकता नहीं है, उन्हें उनके गृह राज्यों में वापस भेजा जाएगा.

दिल्ली के गृह मंत्री सत्येन्द्र जैन ने यह आदेश जारी किए. आदेश में यह भी कहा गया है कि निजामुद्दीन मरकज की घटना में इनमें से तबलीगी जमात के जिन सदस्यों के नाम दर्ज किये गये हैं और जांच के लिये उनकी जरूरत है, उन्हें दिल्ली पुलिस की हिरासत में भेजा जाएगा.

उन्होंने कहा, शेष सभी को उनके गृह राज्य भेज दिया जाए इसके लिए दिल्ली सरकार के गृह विभाग को राज्यों के रेजीडेंट कमिश्नर से संपर्क करने को कहा गया है. सरकार के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में पृथक केन्द्रों में तबलीगी जमात के कम से कम 4000 सदस्य हैं.

इनमें से 900 लोग दिल्ली के हैं इसके अलावा अधिकतर लोग तमिलनाडु और तेलंगाना से हैं. उन्होंने कहा कि उनकी वापसी के लिए परिवहन की व्यवस्था करने के लिए दिल्ली सरकार अन्य राज्यों की सरकारों के साथ संपर्क में है.

मालूम हो दिल्‍ली में कोरोना वायरस के प्रसार के लिए दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तबलीगी जमात को जिम्‍मेदार माना था. उन्‍होंने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा था कि दिल्‍ली में कोरोना वायरस के आंकड़ों में आयी तेजी के लिए जमात के लोग जिम्‍मेदार हैं.

दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी कुछ दिनों पहले कहा था कि कोरोना के जितने नये केस सामने आये, उनमें से 65 फीसदी केस जमात से जुड़े हैं. दिल्ली स्थिति निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात के धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेने आये लोग देश के करीब 14 राज्यों में पहुंचे, जिसके बाद संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े. स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया था कि असम, अंडमान निकोबार, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में जमात के लोग पहुंचे थे.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola