महाअष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने व्रत रखकर चढायी डलिया

Updated at : 26 Mar 2026 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
महाअष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ी भीड़, महिलाओं ने व्रत रखकर चढायी डलिया

अष्टमी के दिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए देवी मां को चुनरी भेंट करती है.

विज्ञापन

– महागौरी की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने रखा महाष्टमी का व्रत

मुंगेर

चैत नवरात्र के मौके पर गुरूवार को महाअष्टमी का पर्व श्रद्धा-भाव के साथ मनाया गया. मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही. लोगों ने व्रत रखकर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की उपासना की. वहीं महिलाओं ने माता को डलिया चढ़ाया. इधर महाअष्टमी पर प्रसिद्ध सिद्धपीठ चंडिका स्थान में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही वहां मां के दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही.

महागौरी की उपासना अमोध और सद्य फलदायिनी

पंडित प्रमोद मिश्रा ने बताया कि महागौरी की उपासना से भक्त के सभी कल्मष धुल जाते हैं, पूर्व संचित पाप विनष्ट हो जाते हैं. भविष्य में पाप-संताप, दैन्य-दुख उनके पास कभी नहीं जाते. वे सभी प्रकार के पवित्र और अक्षय पुण्यों का अधिकारी हो जाता है. अष्टमी के दिन महिलाएं अपने सुहाग के लिए देवी मां को चुनरी भेंट करती है. देवी गौरी की पूजा का विधान भी पूर्ववत है. उन्होंने कहा कि मां महागौरी का ध्यान, स्मरण, पूजा-आराधना भक्तों के लिए कल्याणकारी है.

विभिन्न मंदिरों में पूरे दिन लगा रहा श्रद्धालुओं का

तांता

अष्टमी को लेकर शहर के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. शहर के शक्तिपीठ चंडिका स्थान और शादीपुर बड़ी दुर्गा में जहां सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु पूजा के लिए पहुंचने लगे. वहीं शहर के शेरपुर स्थित बड़ी दुर्गा महारानी स्थान, मोगल बाजार शिवालय, मोगल बाजार नयाटोला, पूरबसराय बसंती तालाब, बिंदवाड़ा, चुआबाग, कौड़ा मैदान, रिफ्यूजी कॉलोनी, छोटी केलाबाड़ी, गुलजार पोखर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

————————————

बॉक्स

————————————

नवमी आज, हवन और कुंवारी कन्याओं की होगी पूजा

मुंगेर : देखते ही देखते भक्ति व श्रद्धा भरे माहौल के बीच चैत्र नवरात्र के आठ दिन हो गये. शुक्रवार को नवमी का पर्व मनाया जायेगा. जिसमें लोग हवन करने के साथ कुवांरी कन्याओं का पूजन करेंगे और उन्हें भोजन करायेंगे. चैत्र नवरात्रि के नवमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 10:06 बजे से पहले है. इस दौरान कन्याओं को भोजन कराकर, तिलक लगाकर और उपहार (चुनरी, श्रृंगार सामग्री) भेंट करें.

विज्ञापन
AMIT JHA

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन