ePaper

Tokyo Olympics 2020 : भारतीय तीरंदाजी पुरुष टीम ने किया निराश, क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर

Updated at : 26 Jul 2021 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
Tokyo Olympics 2020 : भारतीय तीरंदाजी पुरुष टीम ने किया निराश, क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर

Tokyo: India's Archery team players Pravin Jadhav, Atanu Das and Tarundeep Rai line-up during the Summer Olympics 2020 quarterfinal match against Republic of Korea in Tokyo, Monday, July 26, 2021. India lost to South Korea. (PTI Photo/Gurinder Osan)(PTI07_26_2021_000191A)

टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics 2020) में भारत को चौथे दिन बड़ झटका लगा है. तीरंदाजी में पुरुष टीम को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. भारत के अतनु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय की भारतीय पुरुष टीम को टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की मजबूत टीम से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में भारत को चौथे दिन बड़ झटका लगा है. तीरंदाजी में पुरुष की टीम को क्वार्टरफाइनल में हार का सामना करना पड़ा. भारत के अतनु दास (Atanu Das), प्रवीण जाधव (Praveen Jadhav) और तरुणदीप राय (Tarundeep Rai) की भारतीय पुरुष टीम को सोमवार को टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया की मजबूत टीम से हारकर टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गये.

कोरिया के डियोक जे किम, वूजिन किम और जिनयेक ओह ने भारतीय टीम को 59-54, 59-57, 56-54 से हराया. कोरियाई टीम का अभियान स्वर्ण पदक के साथ खत्म हुआ.

Also Read: Tokyo Olympics : भारत के लिए अच्छी खबर, गोल्ड में बदल सकता है मीराबाई चानू का मेडल, डोप में फंसी चीनी एथलीट

फाइनल में उसने चीनी ताइपै को 6-0 से हराकर इन खेलों में अपना दबदबा बरकरार रखा. इससे पहले मिश्रित युगल में दीपिका कुमारी और जाधव की जोड़ी भी कोरियाई टीम से हारकर क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पायी थी. कोरियाई पुरुष टीम पहले दो सेट में पूरी लय में दिखी. उसने कुल 12 में से 10 परफेक्ट 10 जमाकर भारतीयों पर दबाव बना दिया.

टीम स्पर्धा में भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अभी एकल स्पर्धा में भारत को अब भी दीपिका, अतनु दास से उम्मीदें हैं. तरुणदीप राय को अगला मुकाबला 28 जुलाई को है. राय का सामना यूक्रेन के ओलेक्सि हुनबिन से होगी. जबकि उसी दिन प्रवीण जाधव का भी एकल में मुकाबला है. 28 जुलाई को ही महिला एकल में दीपिका कुमारी का भी मुकाबला है. जिसपर सबकी नजरें टीकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola