मैदान पर अब नहीं दिखेंगी खिलाड़ियों की ये आदतें, आईसीसी ने जारी की प्रैक्टिस को लेकर नई गाइड लाइन

आईसीसी ने एक बयान जारी किया है और अभ्यास से संबंधित कुछ गाइड लाइंस जारी किए हैं.
अब क्रिकेटर्स जब मैदान पर उतरेंगे तो आपको उनकी कुछ आदतें देखने को नहीं मिलेंगी, जी हां आईसीसी ने इसे लेकर एक बयान जारी किया है और अभ्यास से संबंधित कुछ गाइड लाइंस जारी किए हैं. आईसीसी के नई गाइड लाइंस कहती है कि अब खिलाड़ी अपने अभ्यास के दरम्यान वॉश रूम नहीं जा पाएंगे. इसके अलावा वो अपने निजी समान जैसे कि टोपी, रुमाल, सनग्लास इत्यादि चीजों को अंपायर या फिर अपने साथी खिलाड़ी को नहीं दे सकते हैं.
आईसीसी की गाइड लाइंस यह भी कहती है कि खिलाड़ियों को अपने साथी खिलाड़ियों से सोशल डिस्टेंसिंग रखनी जरूरी होगी. इसके अलावा अंपायरों को भी यह सख्त निर्देश दिया गया है कि उन्हें भी गेंद को पकड़ते समय या फिर गेंद को टच करते समय दस्ताने का इस्तेमाल करना जरूरी होगा. हालांकि अभी तक यह नहीं बताया गया है कि खिलाड़ियों का सामान मैदान पर कौन रखेगा या फिर लाएगा. आईसीसी की गाइड लाइंस यह भी कहती है कि खिलाड़ी अब अपने कैप या फिर हेलमेट इत्यादि सामान अब मैदान पर नहीं रख सकते हैं क्योंकि इससे पेनल्टी रन जा सकते हैं, जैसे कि हेलमेट के मामले में होता है.
आईसीसी के नियम के मुताबिक वो चाहती है कि खिलाड़ी मैच के पहले या फिर मैच के बाद ड्रेसिंग रूम पर कम समय बिताएं. अब खिलाड़ी को ये निर्देश दिया गया है कि गेंद को पकड़ने के बाद वो अपने नाक, कान, मुंह को न छूएं. इसके अलावे गेंद के संपर्क में आने के बाद खिलाड़ियों को अपने हाथ साफ करना होगा. आपको बता दें कि आईसीसी इससे पहले भी कोविड- 19 से बचाव को लेकर गेंद पर लार के इस्तेमाल को बैन करने की सिफारिश कर चुकी है, इस पर हर खिलाड़ी की अपनी अलग राय है. जैसे कि वेस्टइंडीज के पूर्व खिलाड़ी माइकल होल्डिंग का मानना है कि लार के इस्तेमाल को अब पूरी तरह से बैन कर देना चाहिए. जबकि कई खिलाड़ियों का यह भी मानना है कि लार और पसीने के अलावा और कोई दूसरा विकल्प ही नहीं है.
Also Read: पूर्व कप्तान इयान चैपल ने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को IPL के बजाय इन टूर्नामेंट में खेलने की दी सलाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




