ePaper

IND vs NZ 1st T20: मैच देखने JSCA स्टेडियम पहुंचे MS Dhoni, फैंस का किया अभिवादन, देखें VIDEO

Updated at : 27 Jan 2023 11:10 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ 1st T20: मैच देखने JSCA स्टेडियम पहुंचे MS Dhoni, फैंस का किया अभिवादन, देखें VIDEO

India vs New Zealand 1st T20 Match: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ मैच देखने जेएससीए स्टेडियम पहुंचे. कैमरे के सामने आते ही उन्होंने हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन किया. जब टीवी स्क्रीन पर धोनी दिखे तो फैंस उनके नाम का नारा लगाने लगे.

विज्ञापन

India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला देखने महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ जेएससीए स्टेडियम पहुंचे. एक बार कैमरा जब उनके ऊपर फोकस हुआ तो उन्होंने हाथ हिलाकर अपने फैंस का अभिवादन किया. एम एस धोनी अमिताभ चौधरी पवेलियन के कार्पोरेट बॉक्स में अपने परिवार के साथ बैठे दिखे. भारत यह मुकाबला 21 रनों से हार गया, जिससे दर्शक काफी निराश दिखे. यह टी20 में जेएससीए स्टेडियम में भारत की पहली हार है.

धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

एमएस धोनी का स्टेडियम में मौजूद रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जैसे ही धोनी ने हाथ हिलाया, स्टेडियम धोनी-धोनी के नारे से गूंज उठा. मैच की बात करें तो टॉस जीतकर भारत ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. न्यूजीलैंड की टीम ने तेज शुरुआत की और निर्धारित 20 ओवरों में 176 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में उतरी टीम इंडिया 155 रनों पर ही सिमट गयी.

Also Read: IND vs NZ T20: JSCA स्टेडियम पहुंचा MS Dhoni का क्रेजी फैन, टीम इंडिया को दी जीत की शुभकामनाएं
वॉशिंगटन सुंदर ने चटकाये दो विकेट

कीवी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे ने पहले शानदार अर्धशतक शतक जड़ा. उसके बाद डिरेल मिशेल के बल्ले से भी अर्धशतक निकला. इससे पहले सलामी बल्लेबाज फिन एलेन को 35 रनों पर वॉशिंगटन सुंदर ने आउट कर भारत को पहली सफलता दिलायी. सुंदर ने उसके बाद आक्रामक बल्लेबाज चैपमैन को शून्य पर आउट कर दिया. अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और शिवम मावी को एक-एक विकेट मिला.


नहीं चला ईशान किशन का बल्ला

भारत जब 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी तो लोकल ब्वॉय ईशान किशन से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी. लेकिन किशन चार रन बनाकर आउट हो गये. उसके बाद शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी का विकेट भी जल्दी-जल्दी गिर गया. सूर्यकुमार और हार्दिक ने पारी को संभालने का प्रयास किया लेकिन सूर्या 47 रन बनाकर आउट हो गये. सुंदर ने 28 गेंद पर 50 रन की शानदार पारी खेली लेकिन वह बेकार चली गयी.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola