ePaper

MI vs SRH, IPL 2022 : टिम डेविड की गलती के कारण जीता हुआ मैच हार गयी मुंबई इंडियंस, हैदराबाद 3 रन से जीता

Updated at : 18 May 2022 6:37 AM (IST)
विज्ञापन
MI vs SRH, IPL 2022 : टिम डेविड की गलती के कारण जीता हुआ मैच हार गयी मुंबई इंडियंस, हैदराबाद 3 रन से जीता

Mumbai: Umran Malik of Sunrisers Hyderabad celebrates with teammates, the wicket of Daniel Sams of Mumbai Indians during the 65th T20 cricket match of the Indian Premier League 2022 (IPL season 15), between the Mumbai Indians and the Sunrisers Hyderabad, at Wankhede Stadium in Mumbai, Tuesday, May 17, 2022. (Sportzpics for IPL/PTI Photo)(PTI05_17_2022_000279B)

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाया. जिसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 190 रन ही बना पायी. मुंबई की ओर से टिम डेविड ने 18 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 46 रनों की तूफानी पारी खेली.

विज्ञापन

आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 65वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 3 रन से हराया. लगभग मैच जीत चुकी मुंबई इंडियंस को टिम डेविड की गलती का खामियाजा भुगतना पड़ा. टिम डेविड 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर असंभव रन लेने की कोशिश में अपना विकेट भुवनेश्वर कुमार को दे दिया. डेविड ने उस ओवर में लगातार तीन छक्का जड़कर मुंबई को जीत की राह पर पहुंचा दिया था.

हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक ने की घातक गेंदबाजी

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाया. जिसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 190 रन ही बना पायी. मुंबई की ओर से टिम डेविड ने 18 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 46 रनों की तूफानी पारी खेली. डेविड ने हैदराबाद को तोहफे में अपना विकेट दे दिया. 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड ने असंभव रन लेने की कोशिश की और भुवनेश्वर कुमार के हाथों रन आउट हो गये. हैदराबाद की ओर से उमरान मलिक ने सबसे अधिक तीन विकेट लिये, जबकि भुवी और सुंदर ने एक-एक विकेट चटकाये. इस जीत के बाद हैदराबाद के 14 अंक हो गये हैं, लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जरूरी अंक नहीं हैं. मुंबई की ओर से रोहित शर्मा और ईशान किशन ने अच्छी शुरुआत दिलायी और पहले विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी निभायी. रोहित 48 और ईशान किशन 43 रन बनाकर आउट हुए. जबकि सैम्स 15 और रमनदीप सिंह 14 रन बनाकर नाबाद लौटे.

Also Read: IPL 2022, Points Table: प्लेऑफ के लिए पांच टीमों में कड़ी टक्कर, गुजरात क्वालीफाई करने वाली पहली टीम

त्रिपाठी के 76 रन से सनराइजर्स के छह विकेट पर 193 रन

राहुल त्रिपाठी के 44 गेंद में 76 रन की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ लीग के करो या मरो के मैच में छह विकेट पर 193 रन बनाये. त्रिपाठी ने अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़कर सत्र में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया. प्रियम गर्ग (42) और निकोलस पूरन (38) ने उनका बखूबी साथ निभाया. पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर सनराइजर्स ने गर्ग को शीर्षक्रम पर उतारा जिसका फायदा मिला. 21 वर्ष के इस बल्लेबाज ने त्रिपाठी के साथ 78 रन की साझेदारी की. फॉर्म में चल रहे अभिषेक शर्मा (नौ) तीसरे ही ओवर में आउट हो गए थे.

गर्ग को रमनदीप ने अपना शिकार बनाया

गर्ग को दस के स्कोर पर जीवनदान मिला जिसका पूरा फायदा उठाकर उन्होंने 26 गेंद की अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के जड़े. दूसरे छोर पर त्रिपाठी ने पांचवें ओवर में जसप्रीत बुमराह को एक छक्का और दो चौके लगाये. त्रिपाठी और गर्ग ने पावरप्ले में 57 रन बनाये और रनगति अच्छी बनाये रखी. दोनों ने दस रन प्रति ओवर की दर से रन बनाना जारी रखा. गर्ग को मध्यम तेज गेंदबाज रमनदीप सिंह ने रिटर्न कैच लेकर पवेलियन भेजा. रमनदीप सिंह ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट चटकाये.

पूरन ने जमाया लगातार दो छक्का

पूरन ने रिले मेरेडिथ को 13वें ओवर में लांग आन पर लगातार दो छक्के और डीप बैकवर्ड स्क्वेयर पर एक छक्का लगाया. इसके बाद मयंक मार्कंडेय को अगले ओवर में एक चौका और एक छक्का जड़ा. मुंबई के गेंदबाजों ने आठ गेंद के भीतर पूरन, त्रिपाठी और एडेन मार्कराम (दो) को आउट करके वापसी की कोशिश की. सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन आठ रन बनाकर नाबाद रहे लेकिन बड़े शॉट नहीं लगा सके जिससे टीम 200 के पार नहीं पहुंच पाई. आखिरी दो ओवरों में 19 रन ही बने और एक ही चौका लगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola