ePaper

IPL 2022: RCB पर धमाकेदार जीत के बाद मयंक अग्रवाल का प्‍यार इन 2 खिलाड़ियों पर उमड़ा

Updated at : 14 May 2022 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2022: RCB पर धमाकेदार जीत के बाद मयंक अग्रवाल का प्‍यार इन 2 खिलाड़ियों पर उमड़ा

Mumbai: Rahul Chahar of the Punjab Kings celebrates the wicket of Rajat Patidar of Royal Challengers Bangalore during the Indian Premier League 2022 cricket match between Royal Challengers Bangalore and Punjab Kings, at the Brabourne Stadium, in Mumbai, Friday, May 13, 2022. (Sportzpics/PTI Photo) (PTI05_13_2022_000213A)

RCB vs PBKS/IPL 2022 : पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मिली जीत के बाद जॉनी बेयरस्टो (66 रन) और लियाम लिविंगस्टोन (70 रन) के प्रदर्शन की तारीफ की. अब पंजाब के 12 मैचों में 12 अंक हो गये हैं जिससे टीम तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गयी है.

विज्ञापन

RCB vs PBKS/IPL 2022 : पंजाब किंग्स ने जॉनी बेयरस्टो (66 रन) और लियाम लिविंगस्टोन (70 रन) के अर्धशतकों के बाद शानदार गेंदबाजी की बदौलत शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को 54 रन से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक अपने खाते में डाले. पंजाब किंग्स को टूर्नामेंट में बने रहने के लिये इस मैच में जीत की दरकार थी और इस दमदार जीत ने उसके नेट रन रेट में भी इजाफा किया. अब पंजाब के 12 मैचों में 12 अंक हो गये हैं जिससे टीम तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गयी है जबकि आरसीबी 14 अंक से चौथे स्थान पर बरकरार है लेकिन उसका नेट रन रेट ‘नेगेटिव’ में है.

जीत के बाद क्‍या बोले पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल

पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में मिली जीत के बाद जॉनी बेयरस्टो (66 रन) और लियाम लिविंगस्टोन (70 रन) के प्रदर्शन की तारीफ की. अग्रवाल ने अहम मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को 54 रन से हराने के बाद कहा कि हमने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. जॉनी और लिवी की बल्लेबाजी कमाल की थी. बेयरस्टो को 29 गेंद में सात छक्के और चार चौके जड़ित पारी के लिये ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

Also Read: IPL 2022: जॉनी बेयरस्टो और लिविंगस्टोन के अर्धशतक के दम पर पंजाब किंग्स ने आरसीबी को 54 रन से हराया
हार के बाद क्‍या बोले आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी

हारने वाली टीम आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने कहा कि जॉनी ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उसने हमारे गेंदबाजों को दबाव में ला दिया था. उन्होंने कहा कि जब आप 200 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हो सबसे अहम चीज होती है कि एक साथ ज्यादा विकेट नहीं गंवाओ. हमारे साथ ऐसा ही हुआ, विराट के बाद मैं आउट हो गया. फिर आगे के ओवरों में भी ऐसा ही हुआ.

छक्के और चौके की बरसात

बेयरस्टो की 29 गेंद में सात छक्के और चार चौके जड़ित पारी द्वारा दिलायी गयी आक्रामक शुरूआत के बाद लिविंगस्टोन (42 गेंद, पांच चौके, चार छक्के) के अर्धशतक से पंजाब किंग्स ने नौ विकेट पर 209 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया जिसमें 14 छक्के और 16 चौके जड़े थे जिससे 148 रन सिर्फ चौकों-छक्कों से ही बने. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने पावरप्ले में 44 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे लेकिन ग्लेन मैक्सवेल (35) और रजत पाटीदार (26) के बीच चौथे विकेट के लिये बनी 64 रन की साझेदारी से टीम संभलने के बावजूद 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola