ePaper

IPL 2021: इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

Updated at : 01 Apr 2021 5:24 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021: इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2021) में अपने पिछले खराब प्रदर्शनों का अंत करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) की टीम प्लेऑफ में तो जरूर पहुंची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई. हाल ही में खत्म हुए भारत और इंग्लैंड सीरीज में विराट को कप्तानी में टीम इंडिया ने तीनों फॉर्मेट में शानदार जीत दर्ज की, जिससे विराट का हौसला काफी बुलंद होगा. विराट की आरसीबी का पहला मुकाबला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के साथ नौ अप्रैल को खेला जायेगा. इसी दिन से आईपीएल की शुरुआत भी हो रही है.

विज्ञापन
  • 9 अप्रैल को आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला.

  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 10 नये खिलाड़ियों को खरीदा.

  • कप्तान विराट कोहली कर सकते हैं ओपनिंग.

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (IPL 2021) में अपने पिछले खराब प्रदर्शनों का अंत करते हुए विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) की टीम प्लेऑफ में तो जरूर पहुंची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई. हाल ही में खत्म हुए भारत और इंग्लैंड सीरीज में विराट को कप्तानी में टीम इंडिया ने तीनों फॉर्मेट में शानदार जीत दर्ज की, जिससे विराट का हौसला काफी बुलंद होगा. विराट की आरसीबी का पहला मुकाबला रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस के साथ नौ अप्रैल को खेला जायेगा. इसी दिन से आईपीएल की शुरुआत भी हो रही है.

आरसीबी के पास इस आईपीएल सीजन के लिए एक तगड़ी टीम है. टीम में जहां कुशल बल्लेबाजों का जमावड़ा है, वहीं, ऑलराउंडर्स के मामले में भी टीम काफी मजबूत है. टीम का गेंदबाजी आक्रमण भी ठीक-ठाक है. आरसीबी ने अब तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है. वहीं जिस मुंबई इंडियंस से उसका पहला मुकाबला है उसने पांच बार आईपीएल सीरीज पर कब्जा किया है.

इस साल के लिए आरसीबी ने 10 नये खिलाड़ियों को खरीदा. टीम ने ग्लेन मैक्सवेल को जहां 14.25 करोड़ रुपये में खरीदा, वहीं काइल जेमीसन को 15 करोड़ रुपये में खरीदा गया. बाकी के आठ खिलाड़ी भी टीम के बड़े बदलाव को दर्शाते हैं. विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में टीम में न्यूजीलैंड के फिन एलेन को शामिल किया गया है. एलेन ने 13 टी-20 मैच में 537 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 183 से ज्यादा रहा है.

Also Read: IPL 2021: चेन्नई पहुंचे कप्तान विराट कोहली, 7 दिन के कोरंटिन के बाद आरसीबी से जुड़ेंगे

इस बार के आईपीएल में विराट कोहली के ओपनिंग करने की चर्चा भी जोरों पर है. टीम के डायरेक्टर माइक हेसन ने भी साफ कर दिया है कि विराट कोहली ओपनिंग करेंगे. पिछले सीजन में आरसीबी के लिए परेशानी का एक मुख्य कारण ओपनरों का नहीं चलना भी रहा है. एबी डिविलियर्स और ग्लेन मैक्सवेल से भी टीम को काफी उम्मीदें हैं. ये दोनों ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का पासा पलट सकते हैं और टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम

विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जाम्पा, शाहबाज अहमद, फिन एलेन (विकेटकीपर), केन रिचर्डसन, पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, हर्षल पटेल, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, काइल जेमीसन, डेनियल क्रिश्चियन.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की संभावित प्लेइंग इलेवन

ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, एबी डिविलियर्स, वाशिंगटन सुंदर, डेनियल क्रिश्चियन, हर्षल पटेल, काइल जेमीसन, यजुवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, केन रिचर्डसन या नवदीप सैनी या एडम जाम्पा.

Posted By: Amlesh Nandan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola