ePaper

IPL 2021 : आईपीएल शुरू होने से पहले मोइन अली ने चेन्नई के सामने रख दी ऐसी डिमांड, जानें फिर धौनी की टीम ने क्या लिया फैसला

Updated at : 04 Apr 2021 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021 : आईपीएल शुरू होने से पहले मोइन अली ने चेन्नई के सामने रख दी ऐसी डिमांड, जानें फिर धौनी की टीम ने क्या लिया फैसला

cricket,ipl, IPL 2021, Moeen Ali, Moeen Ali CSK, Moeen Ali Alcohol Logo, CSK, Chennai Super Kings, Cricket news in Hindi इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोइन अली ने आईपीएल की शुरुआत से पहले अपनी फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सामने एक बड़ी डिमांड रख दी. मांग भी ऐसी थी, जिसे फ्रेंचाइजी को मानने के लिए बाध्य होना पड़ा.

विज्ञापन
  • आईपीएल 2021 की शुरुआत से पहले मोइन अली ने चेन्नई सुपर किंग्स के पास रखी डिमांड

  • मोइन अली की डिमांड पर सीएसके ने उनकी जर्सी से शराब की ब्रांड का लोगो हटाया

  • मोइन ने अब तक अपने क्रिकेट कैरियर में कभी भी शराब का प्रमोशन नहीं किया

इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होने वाली है. आईपीएल 2021 में भी सबकी नजरें महेंद्र सिंह धौनी और उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स पर जमी हैं. इधर दुनिया के सबसे फेमस लीग को लेकर कई खबरें सामने आने लगी हैं.

इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मोइन अली ने आईपीएल की शुरुआत से पहले अपनी फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सामने एक बड़ी डिमांड रख दी. मांग भी ऐसी थी, जिसे फ्रेंचाइजी को मानने के लिए बाध्य होना पड़ा.

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पर एक शराब की ब्रांड का लोगो बना हुआ है और इसी से मोइन को आपत्ति थी. उन्होंने फ्रेंचाइजी से अनुरोध किया था कि उनकी जर्सी से लोगो को हटा दिया जाए. मोइन की मांग पर सीएसके मैनेजमेंट ने गौर किया और उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए लोगो हटा दिया गया.

Also Read: IPL 2021 : रोहित शर्मा ने बढ़ायी मुंबई इंडियंस की परेशानी ? ‘हिटमैन’ की इस तसवीर को देखकर चिंतित हुए फैन्स

मोइन एक कट्टर मुस्लिम हैं और वो हमेशा शराब से दूरी बनाकर रखे हैं. आज तक उन्होंने न तो शराब ब्रांडों का ऐड किया और न ही इसके लोगो को अपनी जर्सी में समर्थन किया.

Also Read: IPL 2021 : स्टेडियम में नहीं होगी दर्शकों की एंट्री, कोरोना से जंग के लिए बीसीसीआई की ऐसी है तैयारी

गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में SNJ 10000 का लोगो है, जो चेन्नई के SNJ डिस्टिलरीज का सरोगेट उत्पाद ब्रांड है. मालूम हो चेन्नई सुपर किंग्स ने मोइन अली को IPL 2021 की नीलामी में 7 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. इससे पहले मोइन विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ थे.

आईपीएल में मोइन का कैरियर

आईपीएल में मोइन अली ने अब तक 19 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंन ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 309 रन बनाये और 10 विकेट भी चटकाये.

Posted By – Arbind Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola