ePaper
Live Updates

IPL 2021, MI vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की तीसरी जीत, मुंबई से लिया खिताबी हार का बदला

Updated at : 21 Apr 2021 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
IPL 2021, MI vs DC LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की तीसरी जीत, मुंबई से लिया खिताबी हार का बदला

Sharjah: Delhi Capitals (DC) player Shikhar Dhawan celebrates after scoring a half century during their Indian Premier League (IPL) T20 cricket match against Chennai Super Kings (CSK), at the Sharjah Cricket Stadium in Sharjah, Saturday, Oct. 17, 2020. (PTI Photo/Sportzpics for BCCI)(PTI17-10-2020_000211B)

IPL 2021, MI vs DC LIVE Score Updates, Streaming Online at Hotstar, Star Sports 1 Hindi IPL Live Cricket Match Watch Online: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आज इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का सामना मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से हुआ. दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे मुंबई के बल्लेबाज चारों खाने चित नजर आए. 20 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 137/9. जीत के लिए दिल्ली के सामने 138 रनों का लक्ष्य मुंबई ने रखा. जिसे दिल्ली ने 5 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:57 AM. 21 Apr 216:57 AM. 21 Apr

दिल्ली कैपिटल्स की तीसरी जीत

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया. मुंबई ने 137 रन बनाए थे. दिल्ली ने 5 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया. दिल्ली की जीत के हीरो शिखर धवन और अमित मिश्रा रहे. अमित मिश्रा ने जहां गेंदबाजी में कमाल करते हुए 4 विकेट लिए तो शिखर धवन ने 45 रनों की शानदार पारी खेली.

10:58 PM. 20 Apr 2110:58 PM. 20 Apr

रोमांचक मोड़ पर मैच 

राहुल चाहर ने दिल्ली को तीसरा झटका दिया है. उन्होंने सेट बल्लेबाज शिखर धवन को आउट किया है. वह 29 गेंदों पर 45 रन बनाकर आउट हुए. जीत के लिए दिल्ली को 37 रन की जरूरत है.

10:58 PM. 20 Apr 2110:58 PM. 20 Apr

दिल्ली को लगा दूसरा झटका

दिल्ली को लगा दूसरा झटका लगा है. पोलार्ड ने स्मिथ को 33 रन के स्कोर पर आउट कर दिया है. दिल्ली को जीत के लिए 10 ओवर में 66 रन की जरूरत है. फिलहाल क्रीज पर धवन 25 रन और ललित यादव 3 रन बना कर खेल रहे हैं.

10:58 PM. 20 Apr 2110:58 PM. 20 Apr

दिल्ली को जीत के लिए चाहिए 66 रन

दिल्ली ने 8 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर  64 रन बनाए हैं. स्मिथ 22 और धवन 30 रन पर खेल रहे हैं.  12 ओवर में 72 रन की जरूरत है.

10:58 PM. 20 Apr 2110:58 PM. 20 Apr

शॉ 7 रन बनाकर आउट, दिल्ली का स्कोर 4 ओवर के बाद 34 रन

दिल्ली ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है, शानदार फॉर्म में चल रहे पृथ्वी शॉ 7 रन बनाकर आउट हो गये. दिल्ली का स्कोर 5 ओवर के बाद 34 रन

9:18 PM. 20 Apr 219:18 PM. 20 Apr

जीत के लिए दिल्ली को चाहिए 139 रन 

दिल्ली के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के आगे मुंबई के बल्लेबाज चारों खाने चित नजर आए. 20 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 137/9. जीत के लिए दिल्ली के सामने 138 रनों का लक्ष्य मुंबई ने रखा है. अमित मिश्ना ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए.

9:18 PM. 20 Apr 219:18 PM. 20 Apr

17 ओवर के बाद मुंबई – 123/7

17 ओवर के बाद मुंबई ने 7 विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए हैं. ईशान किशन 26 बना कर आउट हो गए हैं. जयंत याजव 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.

9:18 PM. 20 Apr 219:18 PM. 20 Apr

अमित मिश्रा के आगे बेदम हुई मुंबई 

सीजन का पहला मैच खेल रहे अमित मिश्रा ने शानदार गेंदबाजी की है. उन्होंने कायरन पोलार्ड, रोहित और हार्दिक पंड्या को आउट किया है. फिलहाल मुंबई का स्कोर 15 ओवर में 110/ 6 है.

9:18 PM. 20 Apr 219:18 PM. 20 Apr

मुंबई की आधी टीम लौटी पवेलियन

11वें ओवर में ऑफ स्पिनर ललित यादव ने क्रुणाल पंड्या को आउट किया. टीम ने 81 रन पर पांच विकेट खो दिये हैं.

9:18 PM. 20 Apr 219:18 PM. 20 Apr

मुंबई को लगा बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा आउट

स्पिनर अमित शर्मा ने कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर दिया है. वहीं तेज गेंदबाज आवेश खान ने पहले ही ओवर में मुंबई को दूसरा झटका दिया. सूर्यकुमार यादव 15 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट.

9:18 PM. 20 Apr 219:18 PM. 20 Apr

पॉवरप्ले के बाद मुंबई – 56/1

पॉवरप्ले के बाद मुंबई इंडियंस ने एक विकेट के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. रोहित 29 रन बना कर क्रीज पर हैं तो वहीं उनका साथ सूर्यकुमार यादव 24 रन बना कर दे रहे हैं.

9:18 PM. 20 Apr 219:18 PM. 20 Apr

पांच ओवर के बाद मुंबई – 44/1

पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 44/1 है. रोहित शर्मा शानदार बल्लेबाज कर रहे हैं. रोहित इस समय 28 रन बना कर क्रीज पर बना हुए हैं वहीं उनका साथ सूर्यकुमार यादव 11 रन बना कर दे रहे हैं. रोहित ने अपनी पारी में अब तक तीन छक्के लगा चुके हैं.

9:18 PM. 20 Apr 219:18 PM. 20 Apr

मंबई को पहला झटका

मंबई को पहला झटका लग चुका है. तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस ने क्विंटन डि कॉक को आउट किया. डि कॉक का कैच विकेट के पीछे ऋषभ पंत ने पकड़ा.

9:18 PM. 20 Apr 219:18 PM. 20 Apr

दो ओवर के बाद मुंबई – 8/0

दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 8/0 है. दिल्ली की ओर से पहला ओवर मार्कस स्टोइनिस ने किया. स्टोइनिस के इस ओवर में कुल 6 रन बने. रोहित 5 और डिकॉक 1 रन बनाकर खेल रहे हैं.

9:18 PM. 20 Apr 219:18 PM. 20 Apr

ये है दिल्ली की टीम

ऋषभ पंत (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, कगिसो रबाडा, अमिक मिश्रा, हिटमायर

9:18 PM. 20 Apr 219:18 PM. 20 Apr

इस टीम के साथ उतरेगी मुंबई 

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जे यादव, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

9:18 PM. 20 Apr 219:18 PM. 20 Apr

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें मुकाबलें में मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस लिया है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

9:18 PM. 20 Apr 219:18 PM. 20 Apr

शानदार फॉर्म में धवन 

आईपीएल में इससे पहले खेले गए अपने मुकाबले में दिल्ली की ओर से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा रन बनाए थें. धवन ने 49 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं इस सीजन में धवन इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं.

6:21 PM. 20 Apr 216:21 PM. 20 Apr

कैसी होगी पिच

आईपीएल के 14वें सीजन में देखा गया है कि स्पिनर्स ने मैच को पूरी तरह से बदल दिया है. एमए चिदंबरम स्टेडियम शुरुआत में बल्लेबाज़ों के लिए फायदेमंद होती है. टॉस जीतने वाले कप्तान के लिए पहले गेंदबाज़ी करना इस पिच पर हमेशा मुफ़ीद रहता है.

6:43 PM. 20 Apr 216:43 PM. 20 Apr

ये है मुंबई की मजबूती 

मुंबई के पास सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल जैसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी दिन किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने की काबिलियत रखते हैं.

IPL 2021 CSK vs RR: धौनी के बाद ये स्टार ऑलराउंडर थामेगा चेन्नई सुपर किंग्स की कमान, माइकल वॉन ने CSK की कप्तानी को लेकर कही ये बात

6:21 PM. 20 Apr 216:21 PM. 20 Apr

इस टीम के साथ उतर सकती है मुंबई

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, किरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

6:21 PM. 20 Apr 216:21 PM. 20 Apr

ऐसी हो सकती है दिल्ली की टीम 

ऋषभ पंत (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, ललित यादव, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, क्रिस वोक्स, कगिसो रबाडा, उमेश यादव

6:21 PM. 20 Apr 216:21 PM. 20 Apr

क्या कहते हैं आंकड़े 

इस सीजन में दोनों टीमों ने अभी तक तीन मैच खेले हैं और दोनों को दो-दो जीत मिली है. वहीं बात अगर दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों की बात करे तो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक कुल 28 मुकाबले हुए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 28 मुकाबलों में से 16 में जीत हासिल की है, तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स सिर्फ 12 मुकाबले ही जीत सकी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola