India vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा, दो स्टार खिलाड़ी बाहर

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 23 Nov 2022 11:54 PM

विज्ञापन

अगले महीने होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम से रविंद्र जडेजा के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल भी बाहर हो गये हैं. दयाल पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण टीम में वापसी नहीं कर पाये.

विज्ञापन

बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है. जिसमें अनुभवी हरफनमौला रविंद्र जडेजा की वापसी नहीं हो पायी. जडेजा घुटने की चोट से उबरने में नाकाम रहे हैं.

यश दयाल भी बांग्लादेश सीरीज से बाहर

अगले महीने होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुनी गई टीम से रविंद्र जडेजा के अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल भी बाहर हो गये हैं. दयाल पीठ के निचले हिस्से में चोट के कारण टीम में वापसी नहीं कर पाये. जडेजा ने अगस्त-सितंबर में एशिया कप के बाद घुटने की सर्जरी करवाई थी और फिर अनिश्चित काल के लिए टीम से बाहर हो गए है.

Also Read: रविंद्र जडेजा जैसा पति हो तो सारे सपने सच हो सकते हैं : रिवाबा जडेजा

भारतीय टीम में कुलदीप सेन और शाहबाज अहमद की वापसी

बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में जडेजा और दयाल की जगह टीम में तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को शामिल किया गया है. बीसीसीआई ने बताया, अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए यश दयाल और रविंद्र जडेजा की जगह तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और हरफनमौला शाहबाज अहमद को शामिल किया है. बीसीसीआई ने दोनों के चोट पर अपडेट किया और बताया, दयाल की पीठ के निचले हिस्से में समस्या है, जबकि जडेजा अभी घुटने की चोट से नहीं उबर सके है. वह बीसीसीआई मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी कुलदीप और शाहबाज टीम का हिस्सा

न्यूजीलैंड में 25 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला के लिए कुलदीप और शाहबाज को शुरू में टीम में नामित किया गया था. अब वे बांग्लादेश जाने वाली टीम का हिस्सा होंगे. न्यूजीलैंड दौरे की एकदिवसीय टीम के लिए कोई विकल्प नहीं दिया गया है.

अभिमन्यु ईश्वरन को बनाया गया भारतीय ए टीम का कप्तान

बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन कॉक्स बाजार में 29 नवंबर से शुरू होने वाली दो चार दिवसीय मैचों की शृंखला में बांग्लादेश ए के खिलाफ भारत ए का नेतृत्व करेंगे. इस शृंखला का दूसरा चार दिवसीय मैच छह से नौ दिसंबर तक सिलहट में खेला जाएगा. भारतीय टेस्ट टीम में शामिल चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव ए टीम के दूसरे टेस्ट मैच का हिस्सा होंगे. इसका मकसद उन्हें टेस्ट शृंखला से पहले अभ्यास मुहैया करना है.

भारत-बांग्लादेश दौरे का पूरा शेड्यूल

भारत को बांग्लादेश में तीन एकदिवसीय (चार, सात और 10 दिसंबर) और दो टेस्ट मैच खेलने हैं और रोहित शर्मा के नेतृत्व में मजबूत टीम पड़ोसी देश का दौरा करेगी. टेस्ट मैच चटगांव में 14 से 18 दिसंबर और मीरपुर में 22 से 26 दिसंबर तक खेले जायेंगे.

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की एकदिवसीय टीम: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शारदुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, उमरान मलिक.

बांग्लादेश वनडे के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल , वाशिंगटन सुंदर, शारदुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन.

हले चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, तिलक वर्मा, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, अतीत सेठ.

दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), रोहन कुन्नुमल, यशस्वी जायसवाल, यश ढुल, सरफराज खान, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), सौरभ कुमार, राहुल चाहर, जयंत यादव, मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, अतीत शेठ, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, केएस भरत (विकेटकीपर).

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola