ePaper

India vs South Africa: टी20 में रिकॉर्ड 13वीं जीत दर्ज करने उतरेगा भारत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

Updated at : 09 Jun 2022 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
India vs South Africa: टी20 में रिकॉर्ड 13वीं जीत दर्ज करने उतरेगा भारत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग इलेवन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया अपने नये और पुराने खिलाड़ियों को आजमाने की कोशिश करेगी. इस सीरीज को टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. इसी साल आखिर में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है.

विज्ञापन

India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज करने उतरेगी. भारत टी20 में पिछले 12 मैचों में एक भी मुकाबला नहीं हारा. भारत अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में जीत दर्ज करता है, तो 13वीं जीत दर्ज कर टी20 में लगातार जीत का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लेगा.

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगा झटका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को तगड़ा झटका लगा है. कप्तान केएल राहुल और स्पिनर कुलदीप यादव चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गये हैं. केएल राहुल की जगह पर विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को कप्तान बनाया गया है.

Also Read: India vs South Africa: खास रोल में नजर आयेंगे हार्दिक पांड्या, कोच राहुल द्रविड़ ने बताया क्या है प्लान

नये और पुराने खिलाड़ियों को आजमा सकती है टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया अपने नये और पुराने खिलाड़ियों को आजमाने की कोशिश करेगी. इस सीरीज को टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है. इसी साल आखिर में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है.

नये लुक में नजर आयेगी टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में टीम इंडिया नये लुक में नजर आयेगी. भारतीय शीर्ष क्रम में बड़ा बदलाव नजर आ सकता है. राहुल के अचानक बाहर होने से रूतुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है. लेकिन सबसे अहम बात है कि गायकवाड़, इशान किशन और श्रेयस अय्यर के साथ शीर्ष तीन स्थान का भारतीय बल्लेबाजी क्रम नये ‘लुक’ में दिखेगा जिससे मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को अक्टूबर में होने वाले विश्व कप के लिये टीम तैयार करने के लिये कुछ संयोजन आजमाने का मौका मिलेगा.

पंत के पास कप्तानी में साबित करने का अच्छा मौका

ऋषभ पंत को भविष्य के संभावित भारतीय कप्तान के दावेदारों में से एक माना जा रहा है और छोटे प्रारूप में टीम का नेतृत्व करते हुए अपनी काबिलियत साबित करने के लिये उनके पास इससे अच्छा मौका और नहीं हो सकता. पंत ने कप्तान के तौर पर अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय शृंखला से पहले कहा, बतौर कप्तान इससे मुझे काफी मदद मिलेगी (दिल्ली कैपिटल्स की अगुआई करने से). जब आप कुछ समय तक एक ही चीज करते हो तो आप सुधार करते हो और इससे सीखना जारी रखते हो और मुझे लगता है कि इससे मुझे मदद मिलेगी.

भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का रिकॉर्ड शानदार

दक्षिण अफ्रीका ने 2010 से भारत में सीमित ओवरों की शृंखला नहीं गंवायी है और उसने इस बार भी अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम उतारी है. दक्षिण अफ्रीका के लिये शानदार फॉर्म में चल रहे डेविड मिलर, क्विंटन डिकॉक और एडेन मार्कराम की भूमिका अहम होगी. गेंदबाजी विभाग में उसका दारोमदार तबरेज शम्सी और केशव महाराज की स्पिन जोड़ी तथा कैगिसो रबाडा और एनरिच नोर्किया की तेज गेंदबाजी जोड़ी पर टिका रहेगा.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन टीम

रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, युजवेंद्र चहल.

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लइंग इलेवन

तेम्बा बावुमा (c), क्विंटन डी कॉक (wk), रीजा हेंड्रिक्स, रस्सी वैन डेर डूसन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, ड्वेन प्रिटोरियस, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola