Live Updates

India vs South Africa 3rd Test: बुमराह के नाम रहा खेल का दूसरा दिन, दूसरी पारी में भारत की खराब शुरुआत

Updated:
विज्ञापन

Cape Town: India’s batsman Mayank Agarwal, left, in action during the third test match between South Africa and India in Cape Town, South Africa, Tuesday, Jan. 11, 2022. AP/PTI(AP01_11_2022_000077B)

India vs South Africa 3rd Test, Day 2 भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच इस समय केपटाउन में खेला जा रहा है. दूसरे दिन भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 210 रन पर आउट कर दिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

भारत की दूसरी पारी में खराब शुरुआत

दक्षिण अफ्रीका पर पहली पारी में 13 रन की बढ़त बनाने के बाद भारत ने तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन बुधवार को दूसरी पारी के दो विकेट जल्दी गंवा दिये. भारत के पहली पारी के 223 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 210 रन पर आउट हो गई थी. भारत के लिये जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिये. भारत की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही और केएल राहुल तथा मयंक अग्रवाल एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर कप्तान विराट कोहली 14 और चेतेश्वर पुजारा नौ रन बनाकर खेल रहे थे.

भारत की खराब शुरुआत, मयंक-राहुल आउट

दूसरी पारी में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही है. दोनों सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और मयंक अग्रवाल एक बार फिर असफल साबित हुए. केएल राहुल ने 22 गेंदों में दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर जेनसन के शिकार हुए. जबकि मयंक अग्रवाल 15 गेंदों में एक चौके की मदद से 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे. मयंक को रबाड़ा ने आउट किया.

बुमराह का ‘पंच’, दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 210 पर ढेर

जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 210 रन पर ऑल आउट कर दिया. बुमराह ने 23.3 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट चटकाये. बुमराह ने एनगिडी को अपना पांचवां शिकार बनाया. पहली पारी में भारत को 13 रन की बढ़त मिली है. बुमराह के अलावा उमेश यादव और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिये. जबकि शार्दुल ठाकुर ने एक विकेट चटकाये.

ठाकुर ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 9वां झटका, रबाड़ा आउट

शार्दुल ठाकुर ने दक्षिण अफ्रीका को 9वां झटका दिया. ठाकुर ने रबाड़ा को अपना शिकार बनाया. रबाड़ा 25 गेंदों में 1 चौके की मदद से 15 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 हो चुका है, लेकिन भारत से अब भी 23 रन पीछे है.

बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका को दिया बड़ा झटका, पीटरसन अर्धशतक बनाकर आउट

बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 8वां झटका दिया. उन्होंने अर्धशतक बनाकर चट्टान की तरह क्रीज पर जमे पीटरसन को अपना चौथा शिकार बनाया. पीटरसन 166 गेंदों का सामना किया, जिसमें 9 चौकों की मदद से 72 रन बनाये.

बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 7वां झटका, जेनसन आउट

जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका को 7वां झटका दिया. उन्होंने जेनसन को 7 के स्कोर पर आउट किया. बुमहरा अबतक 3 विकेट ले चुके हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola