ePaper

ENG vs IND: चौथे दिन ऐसा होगा भारतीय बल्लेबाजों का प्लान, रोहित शर्मा ने किया खुलासा

Updated at : 28 Aug 2021 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
ENG vs IND: चौथे दिन ऐसा होगा भारतीय बल्लेबाजों का प्लान, रोहित शर्मा ने किया खुलासा

India vs England 3rd Test: रोहित ने तीसरे दिन के खेल के बाद पुजारा पर बात करते हुए कहा उनके फार्म को लेकर बातें सिर्फ बाहर की जा रही है टीम के ड्रेसिंग रूम में इस पर कोई बात नहीं हुई.

विज्ञापन

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकबला जारी है. मैच के दो दिन बेहद कठिन रहने के बाद तीसरे दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया. पहली पारी में 354 से पिछड़ने के बावजूद शुक्रवार को तीसरे दिन दमदार वापसी की उम्मीद जगायी. भारत ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 215 रन बनाये हैं और अभी इंग्लैंड से 139 रन पीछे है. वहीं क्रीज पर चेतेश्वर पुजारी और भारतीय टीम के कप्तान कोहली मौजूद हैं. पुजारा 181 गेंदों पर 91 रन बनाकर खेल रहे हैं तो कोहली ने 94 गेंदों पर नाबाद 45 रन बनाये हैं.

भारतीय सलामी बल्लेबाज ने खुलासा किया कि टीम की आगे की बल्लेबाजी प्लानिंग कई कारणों निर्भर करेगी, जिसमें बाकी बचे हुए ओवरों की संख्या भी शामिल है. रोहित ने कहा, ‘ हम अभी भी 139 रन पीछे हैं, इसलिए पहले हमें इस फासले को कम करने की जरूरत है, और फिर लीड की बात आती है. हमें पहले इसे कवर करने की योजना बनानी होगी. फिर हमें खेल की स्थिति का आंकलन करना होगा जैसे कि कितने ओवर बचे हैं। फिर हम आगे की प्लानिंग बनाएंगे. ‘

Also Read: IND vs ENG: पैड और हेलमेट पहन मैदान में फिर से घुसा जार्वो 69, धक्के मार कर निकालना पड़ा बाहर, देखे वीडियो

वहीं भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित ने पुजारा की पॉजिटिव बल्लेबाजी की खूब तारीफ की और उम्मीद जताई कि भारत चौथे दिन भी अच्छी बल्लेबाजी करेगा. रोहित शर्मा ने मैच के बाद हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आप एक ऐसे व्यक्ति की बात कर रहे हैं जिन्होंने 80 टेस्ट मैच खेले हैं. मुझे नहीं लगता कि खेल से पहले कुछ (उनकी बल्लेबाजी के पुराने वीडियो) दिखाने की जरूरत है. उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो, हां वह रन बनाने के इरादे से जरूर आए थे. हमारा इरादा रन बनाने का था और पुजारा ने यही किया.

बता दें कि पुजारा ने मैच में पहले रोहित शर्मा (156 गेंदों पर 59 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी करके टीम को शुरुआती झटके से उबारा था. भारत ने बेहद सतर्क और सुलझी शुरुआत करने के बाद लंच से पहले आखिरी गेंद पर केएल राहुल (54 गेंदों पर आठ रन) का विकेट गंवा दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola