ePaper

आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत को इंग्लैंड पर सात अंक की बढ़त, ऑस्ट्रेलिया को घरेलू सीरीज में हराया

Updated at : 26 Sep 2022 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
आईसीसी टी20 रैंकिंग में भारत को इंग्लैंड पर सात अंक की बढ़त, ऑस्ट्रेलिया को घरेलू सीरीज में हराया

Mohali: Indian cricket team players warm up during a practice session ahead of the first match of the 3-match T20 cricket series between India and Australia, in Mohali, Monday, Sept. 19, 2022. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI09_19_2022_000211B)

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को घरेलू टी20 सीरीज में हराकर अपनी टी20 रैंकिंग में और अधिक सुधार कर लिया है. भारत ने दूसरे नंबर पर काबिज इंग्लैंड पर और अधिक बढ़त बना ली. ऑस्ट्रेलिया आईसीसी की ओर से जारी ताजा रैंकिंग में छठे स्थान पर खिसक गया है. पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका की टीम तीसरे स्थान पर है.

विज्ञापन

दुबई : भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की श्रृंखला में हराकर आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड पर बढ़त सात अंक की कर ली है. पहले मैच में मिली हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नागपुर में श्रृंखला में बराबरी की और हैदराबाद में तीसरा वनडे और श्रृंखला अपने नाम कर ली. भारत को इससे एक अंक का फायदा मिला और अब उसके 268 अंक है जबकि इंग्लैंड उससे सात अंक पीछे है.

दक्षिण अफ्रीका से भी जीत का लक्ष्य रखेगा भारत

भारत को अब दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला खेलनी है जिससे शीर्ष पर अपनी जगह और पुख्ता करने का मौका मिलेगा. दक्षिण अफ्रीका 258 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है और वह भी बुधवार से शुरू हो रही श्रृंखला के जरिये अपनी रैंकिंग बेहतर कर सकता है. पाकिस्तान ने इंग्लैंड को कराची में चौथे टी20 में हराकर भारत को इंग्लैंड पर बढ़त पक्की करने में मदद की. पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका दोनों तीसरे स्थान पर हैं.

Also Read: IND vs AUS: रोहित शर्मा ने बताया जीत के हीरो का नाम, अब नजरें साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज पर
पाकिस्तान भी कर सकता है रैंकिंग में सुधार

पाकिस्तान को अभी इंग्लैंड से तीन मैच और खेलने हैं और वह अपनी रैंकिंग में सुधार कर सकता है. इंग्लैंड बाकी तीन में से एक भी मैच जीतने पर दूसरे स्थान पर बना रहेगा. विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया छठे स्थान पर खिसक गया है. रविवार को एक शानदार मैच में भारत ने हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराया. सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने 104 रनों की साझेदारी की और दोनों ने अर्धशतक भी जड़ा.

बुधवार से शुरू होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला

दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत पहुंच गयी है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला 28 सितंबर को खेला जायेगा. पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जायेगा. दूसरा मुकाबला दो अक्टूबर गांधी जयंती के दिन गुवाहाटी में खेला जायेगा. तीसरा और आखिरी टी20 मैच इंदौर में चार अक्टूबर को खेला जायेगा. इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम छह, नौ और 11 अक्टूबर को तीन वनडे इंटरनेशनल खेलेगी.

Also Read: T20 World Cup 2022: दिनेश कार्तिक को अधिक मौका देना चाहते हैं रोहित शर्मा, जानें क्या बोले कप्तान

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola