ePaper

गंभीर ने बताया एक अच्छे खिलाड़ी और बहुत अच्छे खिलाड़ी में क्या होता है फर्क

Updated at : 14 Jun 2020 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
गंभीर ने बताया एक अच्छे खिलाड़ी और बहुत अच्छे खिलाड़ी में क्या होता है फर्क

गौतम गंभीर को लगता है कि भारतीय खिलाड़ियों में मुश्किल हालात में दबाव से निपटने के लिए ‘मानसिक मजबूती' की कमी है

विज्ञापन

पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को लगता है कि भारतीय खिलाड़ियों में मुश्किल हालात में दबाव से निपटने के लिए ‘मानसिक मजबूती’ की कमी है और वे तब तक खुद को विश्व चैम्पियन नहीं कह सकते जब तक विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खुद को साबित नहीं करते.

भारत ने 1983 और 2011 में दो बार वनडे विश्व कप खिताब अपने नाम किया है लेकिन चार बार वह टूर्नामेंट के सेमीफाइनल चरण से बाहर हो चुका है जिसमें पिछले दो चरण 2015 और 2019 शामिल हैं. टी20 विश्व कप में भारत ने 2007 में शुरूआती चरण में ट्रॉफी जीती थी और टीम 2014 में फाइनल में पहुंची थी.

गंभीर ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘क्रिकेट कनेक्टिड’ शो में कहा, ‘‘टीम में एक अच्छे खिलाड़ी और एक बहुत अच्छे खिलाड़ी के बीच में से क्या चीज आपको अलग करती है, वह है कि आप महत्वपूर्ण मैचों में कैसा करते हो. मुझे लगता है कि शायद हम दबाव से अच्छी तरह से नहीं निपट पाते जबकि अन्य टीमें दबाव से अच्छी तरह निपट लेती हैं. ”

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप सभी सेमीफाइनल और फाइनल को देखो तो इसमें दिखता है कि जब आप लीग चरण में काफी अच्छा खेलते हो तो सेमीफाइनल या नॉकआउट में इतना अच्छा नहीं खेलते, यह शायद आपकी मानसिक मजबूती ही है. ” गंभीर उस टीम का हिस्सा थे जिसने 28 साल बाद 2011 में विश्व कप खिताब जीता था.

उन्होंने कहा कि भारत तब तक खुद को विश्व चैम्पियन नहीं कह सकता जब तक वे खुद इसे साबित नहीं करते. उन्होंने कहा, ‘‘हम बात कर सकते हैं कि हमें सबकुछ मिल गया, हममें विश्व चैम्पियन बनने की काबिलियत है लेकिन जब तक आप क्रिकेट के मैदान पर जाकर साबित नहीं करते, आपको विश्व चैम्पियन नहीं कहा जायेगा.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola