ePaper

जसप्रीत बुमराह वनडे में इंग्लैंड में 6 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने, उपलब्धि पर कही यह बात

Updated at : 13 Jul 2022 12:12 AM (IST)
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह वनडे में इंग्लैंड में 6 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बने, उपलब्धि पर कही यह बात

India's Jasprit Bumrah celebrates the dismissal of England's Jonny Bairstow during the first one day international cricket match between England and India at the Oval cricket ground in London, Tuesday, July 12, 2022. AP Photo/PTI(AP07_12_2022_000206B)

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट चटकाकर मेजबान टीम की कमर तोड़ दी. बुमराह ऐसा करने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज बन गये हैं. अब तक किसी भी तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड में उसी के खिलाफ वनडे में छह विकेट नहीं लिये हैं. बुमराह के प्रदर्शन के दाम पर भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह मंगलवार को इंग्लैंड में एकदिवसीय मैच में छह विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गये. बुमराह ने मंगलवार को केनिंग्टन ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 6/19 के आंकड़े दर्ज किये. इस रिकॉर्ड के साथ, बुमराह ने एक भारतीय गेंदबाज द्वारा एकदिवसीय मैच में तीसरा सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा दर्ज किया.

स्टुअर्ट बिन्नी हैं टॉप पर

इस सूची में 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ 6/4 के आंकड़े के साथ स्टुअर्ट बिन्नी का दबदबा है. वे पहले नंबर पर हैं. इसके बाद 1993 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अनिल कुंबले ने 6/12 का स्कोर बनाया. मैच की बात करें तो बुमराह के छह विकेट और मोहम्मद शमी के तीन विकेटों ने भारत को तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय मैच की पहली पारी में इंग्लैंड को 110 रनों पर रोकने में मदद की.

Also Read: India vs England 1st ODI: मोहम्मद शमी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बने
मोहम्मद शमी ने लिये तीन विकेट

बुमराह और शमी के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा ने एक विकेट लिया. इंग्लैंड के लिए, केवल जोस बटलर ही अच्छी पारी खेल सके और उन्होंने 30 रन बनाये बाद में मोहम्मद शमी ने अपनी गेंद पर बटलर को फंसाया, जो बड़ा शॉट खेलने की फिराक में बाउंड्री पर सूर्यकुमार यादव के हाथों में कैच थमा बैठे. सूर्यकुमार ने बटलर का शानदार कैच पकड़ा, जो निश्चित रूप से छक्के के लिए जा रहा था.

भारत ने इंग्लैंड को 110 रनों पर रोका

पहले गेंदबाजी करने का फैसला करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने अपने कप्तान रोहित शर्मा के फैसले को सही साबित कर दिया. बुमराह ने पावरप्ले में इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बरपाया. इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ वनडे में अपना अब तक का सबसे कम स्कोर बनाया है. भारत ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया क्योंकि रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पहले विकेट के लिए नाबाद 114 रन की साझेदारी की.

Also Read: ENG vs IND 1st ODI: जसप्रीत बुमराह के 6 विकेट से भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से रौंदा, रोहित का अर्धशतक
क्या कहा बुमराह ने

इस उपलब्धि पर बुमराह ने कहा कि सफेद गेंद के क्रिकेट में स्विंग और सीम मिलना रोमांचक है क्योंकि आम तौर पर जैसी पिचें मिलती हैं, उन पर रक्षात्मक खेलना होता है. पहली गेंद पर ही मुझे स्विंग मिल रही थी और मैने उसे भुनाने की कोशिश की. जब गेंद से मदद मिल रही हो तो ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ते. विकेट सपाट होने पर असल परीक्षा होती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola