ePaper

ENG vs IND 1st ODI: जसप्रीत बुमराह के 6 विकेट से भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से रौंदा, रोहित का अर्धशतक

Updated at : 12 Jul 2022 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
ENG vs IND 1st ODI: जसप्रीत बुमराह के 6 विकेट से भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से रौंदा, रोहित का अर्धशतक

India's Mohammed Shami, left, celebrates with teammates the dismissal of England's Craig Overton during the first one day international cricket match between England and India at the Oval cricket ground in London, Tuesday, July 12, 2022.AP/PTI(AP07_12_2022_000191A)

भारत ने आज ओवल में इंग्लैंड को पहले वनडे इंटरनेशनल में 10 विकेट से हरा दिया. भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 110 रन पर रोका. रोहित शर्मा और शिखर धवन ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट चटकाये. मोहम्मद शमी को तीन सफलता मिली.

विज्ञापन

लंदन : जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाती गेंदबाजी करते हुए अपने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके छह विकेट चटकाये जिसकी मदद से भारत ने मंगलवार को पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को दस विकेट से हरा दिया. पिच पर घास को देखते हुए भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया और बुमराह की अगुवाई में भारतीय तेज गेंदबाजों ने इसे सही साबित करते हुए इंग्लैंड को 110 रन पर समेट दिया जो भारत के खिलाफ उसका न्यूनतम स्कोर था.

बुमराह ने 19 रन देकर चटकाये 6 विकेट

बुमराह ने 7.2 ओवर में 19 रन देकर छह विकेट लिये. वह इंग्लैंड में किसी वनडे मैच में पांच या अधिक विकेट लेने वाले भारत के पहले तेज गेंदबाज बन गये. जवाब में कप्तान रोहित शर्मा ने 58 गेंद में नाबाद 76 और शिखर धवन ने 54 गेंद में नाबाद 31 रन बनाकर भारत को 18.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाये जीत दिला दी. धवन को लय में आने में समय लगा लेकिन रोहित ने दर्शनीय शॉट्स खेलकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

Also Read: ENG vs IND 5th Test: कप्तान जसप्रीत बुमराह ने गिनाये इंग्लैंड से हार के कारण, बताया कहां हुई चूक
शिखर धवन ने सेट होने में लगाया समय

उन्होंने क्रिस ओवर्टन को बेहतरीन छक्का और चौका लगाया. शुरूआती 17 गेंदों में सिर्फ दो रन बना सके धवन ने रीस टॉपले को लगातार दो चौके लगाये. इस बीच रोहित ने ब्राइडन चेस को अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया. उन्होंने चेस को अपनी पारी का पांचवां छक्का भी जड़ा जबकि धवन ने विजयी चौका लगाया. इससे पहले गेंद बढिया स्विंग और सीम ले रही थी जिससे बुमराह और मोहम्मद शमी और खतरनाक नजर आये. शमी ने सात ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट लिये.

इंग्लैंड के चार बल्लेबाज शून्य पर आउट

जेसन रॉय (0) ने बुमराह की बाहर जाती गेंद से छेड़खानी के प्रयास में अपना विकेट गंवाया. दो गेंद बाद फॉर्म में चल रहे जो रूट (0) एक और इनस्विंगर गेंद का इंतजार कर रहे थे लेकिन बुमराह की गेंद ऑफ स्टंप के बाहर से उछलती हुई आई और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने आसान कैच लपका. दूसरे छोर से शमी ने बेन स्टोक्स को खाता भी नहीं खोलने दिया. पंत ने एक हाथ से उनका शानदार कैच लपका. पंत ने जॉनी बेयरस्टॉ का भी कैच इसी अंदाज में लपका जो सात रन बनाकर बुमराह का तीसरा शिकार हुए. बुमराह ने जल्दी ही इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 26 रन कर दिया जब लियाम लिविंगस्टान (0) पवेलियन लौटे.

Also Read: India vs England 1st ODI: मोहम्मद शमी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बने
जोस बटलर ने सर्वाधिक 30 रन बनाये

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने 32 गेंद में सर्वाधिक 30 रन बनाये लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे. शमी ने शॉर्ट गेंद डालकर बटलर को खराब शॉट खेलने पर मजबूर किया जो डीप स्क्वेयर लेग में कैच देकर लौटे. इस समय इंग्लैंड का स्कोर सात विकेट पर 59 रन था. डेविड विली (26 गेंद में 21 रन) और ब्राइसन कार्स (26 गेंद में 15 रन) ने नौवें विकेट के लिये 35 रन जोड़कर इंग्लैंड को सौ रन के भीतर सिमटने से बचाया. इंग्लैंड का न्यूनतम स्कोर 86 रन है जो 2001 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था. बुमराह ने कार्स को आउट करके अपने वनडे कैरियर में दूसरी बार पारी के पांच विकेट पूरे किये.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola