ePaper

विराट कोहली के जन्मदिन को यादगार बनाने की तैयारी में कैब, तैयार किया जा रहा केक और खास बल्ला

Updated at : 04 Nov 2023 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली के जन्मदिन को यादगार बनाने की तैयारी में कैब, तैयार किया जा रहा केक और खास बल्ला

Pune: India's Virat Kohli celebrates his half century during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between India and Bangladesh, at Maharashtra Cricket Association Stadium, in Pune, Thursday, Oct. 19, 2023. (PTI Photo/Arun Sharma) (PTI10_19_2023_000341A)

कोहली के लिये एक खास केक और उपहारस्वरूप बल्ला तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा, विराट कोहली चैम्पियन क्रिकेटर हैं और यह हमारी खुशकिस्मती है कि हम उनके जन्मदिन के दिन इतने अहम मैच की मेजबानी कर रहे हैं. हमने उनके लिये एक खास केक तैयार कराया है जो टीम के ड्रेसिंग रूम में भेजा जायेगा.

विज्ञापन

अतीत में कई ऐतिहासिक मैचों की मेजबानी कर चुके ईडन गार्डंस पर इस बार भारतीय टीम अपना एकमात्र लीग मैच रविवार को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी तो यह उसके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का 35वां जन्मदिन भी होगा जिसे यादगार बनाने में बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता.

मैच के लिए ईडन गार्डंस में खास तैयारी

ईडन गार्डंस पर मैच से कई दिन पहले ही से गहमागहमी शुरू है और तैयारियों को अंतिम रूप देने में सभी अधिकारी मसरूफ हैं. एक तरफ टिकट नहीं मिलने से गुस्साये क्रिकेटप्रेमियों को जवाब देना है तो दूसरी ओर इस मैच को खास बनाने की हर संभावना तलाशनी है.

कोहली के लिए तैयार हो रहा खास बल्ला और केक

कैब के एक आला अधिकारी ने बताया कि कोहली के लिये एक खास केक और उपहारस्वरूप बल्ला तैयार किया जा रहा है. उन्होंने कहा, विराट कोहली चैम्पियन क्रिकेटर हैं और यह हमारी खुशकिस्मती है कि हम उनके जन्मदिन के दिन इतने अहम मैच की मेजबानी कर रहे हैं. हमने उनके लिये एक खास केक तैयार कराया है जो टीम के ड्रेसिंग रूम में भेजा जायेगा.

Also Read: विराट कोहली ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान कोहली कटेंगे केक

पहले ऐसी खबरे थी कि कोहली पारी ब्रेक के दौरान या मैच शुरू होने से पहले मैदान पर ही केक काटेंगे. मैच के लिये कोहली के मास्क भी बांटे जाने की खबरें हैं. उन्होंने कहा, इसके अलावा कैब अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली उन्हें एक बल्ला प्रदान करेंगे. यह या तो पारी के ब्रेक में होगा या मैच शुरू होने से पहले. इस मैच के लिये केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और महानायक अमिताभ बच्चन को भी न्यौता दिया गया है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हो सकते हैं शामिल

एक सूत्र ने बताया , गृहमंत्री अमित शाह क्रिकेट के शौकीन है और उन्हें इस मैच के लिये आमंत्रित किया गया है हालांकि अभी उनकी ओर से जवाब नहीं आया है. वहीं अमिताभ बच्चन को भी न्योता भेजा गया लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से आने से इनकार किया है.

सौरव गांगुली, जय शाह होंगे शामिल

भारत के पूर्व कप्तान और कोलकाता के चहेते सौरव गांगुली, बीसीसीआई सचिव जय शाह मैच के दौरान रहेंगे ही. वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स मैदान में आईसीसी ट्रॉफी लेकर मैदान पर आयेंगे.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola