IND vs SA: विराट कोहली को 37 रन पर मिला जीवनदान, महाराज की गेंद पर फंस गए थे ‘किंग’

Kolkata: Indias batter Virat Kohli celebrates his fifty runs during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between India and South Africa, at Eden Gardens, in Kolkata, Sunday, Nov. 5, 2023. (PTI Photo/Gurinder Osan) (PTI11_05_2023_000210B)
विराट कोहली को केशव महाराज ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर फंसाया था. महाराज की गेंद को कोहली ने रोकने की कोशिश की, लेकिन बल्ले के करीब से गेंद विकेटकीपर के हाथों में चली गई. दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने उसे नकार दिया.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस समय कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला खेला जा रहा है. भारत लगातार 8वां मैच जीतने के लिए मैदान पर उतरा है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा. रोहित ने 40 रनों की पारी खेली. रोहित के आउट होने के बाद बर्थडे ब्वॉय विराट कोहली क्रीज पर उतरे. अपने 49वें शतक का इंतजार कर रहे विराट कोहली को उस समय जीवनदान मिला, जब वो 37 रन पर खेल रहे थे.
केशव महाराज ने किंग कोहली को फंसाया था
विराट कोहली को केशव महाराज ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर फंसाया था. महाराज की गेंद को कोहली ने रोकने की कोशिश की, लेकिन बल्ले के करीब से गेंद विकेटकीपर के हाथों में चली गई. दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, लेकिन अंपायर ने उसे नकार दिया. अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने डीआरएस लिया. थर्ड अंपायर ने जब रिव्यू किया, तो पता चला कि गेंद कोहली के बल्ले को टच नहीं किया था. इस तरह थर्ड अंपायर ने दक्षिण अफ्रीका के रिव्यू को नकार दिया. इस तरह कोहली को जीवनदान मिला और अफ्रीका ने एक रिव्यू अपना गंवा दिया.
कोहली थे निश्चिंत
दक्षिण अफ्रीका ने जब विराट कोहली के खिलाफ डीआरएस लिया था, तो उस समय किंग कोहली के चेहरे पर जरा भी घबराहट नहीं थी. वो निश्चिंत थे कि गेंद उनके बल्ले को टच नहीं किया है. जब थर्ड अंपायर का फैसला आया, तो पूरा ईडन गार्डन्स खुशी से झूम उठा.
Also Read: वर्ल्ड कप 2023 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देगा यह स्टार खिलाड़ी, कहा- अब समय आ गया है
विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
विराट कोहली के पास अपने जन्मदिन को खास बनाने का बड़ा मौका है. अगर वो अपना 49वां शतक जमाने में आज कामयाब होते हैं, तो इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक शतक जमाने वाले संयुक्त रूप से पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. इस समय वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने अपने करियर में कुल 49 शतक वनडे क्रिकेट में जमाया है.
Also Read: Virat Kohli Car Collection: किंग कोहली के गैराज में मौजूद लग्जरी कारें देती हैं उनके सफलता की गवाही
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










