बिहार पुलिस को मिली चमचमाती हाईटेक गाड़ियां, CM सम्राट चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
सीएम सम्राट चौधरी नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाते हुए

सीएम सम्राट चौधरी नई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाते हुए

CM Samrat Gift: बिहार पुलिस पहले से और भी ज्यादा मजबूत हो गई है. सीएम सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को 84 चमचमाती हाईटेक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. बिहार पुलिस के लिए यह सौगात बेहद खास मानी जा रही है.

विज्ञापन

CM Samrat Gift: बिहार पुलिस को सीएम सम्राट चौधरी ने खास सौगात दी. 84 चमचमाती हाईटेक गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई. सीएम सम्राट के इस सौगात से बिहार पुलिस पहले से और भी ज्यादा मजबूत और सशक्त हो सकेगी. मुख्यमंत्री सचिवालय से नई गाड़ियों को शुक्रवार को रवाना किया गया. इससे राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिल सकेगी.

बिहार पुलिस को मिली ये सौगात

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस विभाग को 48 नई पुलिस बसें, 30 स्कॉर्पियो और 6 अत्याधुनिक एंबुलेंस सौंपीं. इन नई गाड़ियों से पुलिस की कार्यक्षमता में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकेगा. नई स्कॉर्पियो और पुलिस बसों की मदद से जिलों में गश्त और तेज होगी. अपराध की सूचना मिलते ही पुलिस पहले से कम समय में घटनास्थल तक पहुंच सकेगी.

जल्द कार्रवाई करना होगा आसान

साथ ही बड़े अभियानों, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील इलाकों में जल्द कार्रवाई करना भी आसान होगा. सिर्फ गश्त ही नहीं, बल्कि आपात स्थिति में भी पुलिस की तैयारी मजबूत होगी. विभाग को मिली 6 अत्याधुनिक एंबुलेंस दुर्घटनाओं, विशेष अभियानों और अन्य आपात परिस्थितियों में घायल पुलिसकर्मियों के साथ-साथ जरुरतमंद आम नागरिकों को भी समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी.

सीएम सम्राट अपराधियों को दे चुके हैं चेतावनी

सीएम सम्राट चौधरी लगातार बिहार में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर गंभीर हैं. वे पुलिस प्रशासन को मजबूत करने और आधुनिकीकरण में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने देने की बात कहते आए हैं. वे अपराधियों को चेतावनी भी कई बार दे चुके हैं कि अपराधियों के पास दो ही ऑप्शन है. वे या तो बिहार छोड़कर चले जाएं या जेल जाना पड़ेगा.

ये सभी हो सकेगा फायदा

बिहार सरकार की इस पहल से उम्मीद है कि इन नई गाड़ियों से क्राइम कंट्रोल, वीआईपी सुरक्षा, पेट्रोलिंग, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन प्रतिक्रिया पहले से अधिक तेज और प्रभावी होगी. यानी कि आने वाले दिनों में बिहार पुलिस सड़कों पर और अधिक एक्टिव, सक्षम और हाईटेक नजर आ सकेगी.

Also Read: मृत्युंजय तिवारी और अब्दुल बारी सिद्दीकी की हुई बात, RJD नेता बोले- लालू-राबड़ी से मिलिए


विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन