ePaper

Common Man Issues: चतरा के चलकी गांव में 3 महीने से खराब है जलमीनार, पेयजल के लिए हाहाकार

Updated at : 22 Apr 2023 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
Common Man Issues: चतरा के चलकी गांव में 3 महीने से खराब है जलमीनार, पेयजल के लिए हाहाकार

चतरा जिले के चलकी गांव में तीन महीने से जलमीनार खराब है. इसके कारण ग्रामीणों को पानी के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. ग्रामीण मजबूरन गांव से 500 मीटर की दूरी पर बने कुएं और नदी से पानी लाकर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं.

विज्ञापन

Common Man Issues: चतरा जिला अंतर्गत सिमरिया. प्रखंड की जांगी पंचायत के चलकी गांव के लोगों को गर्मी में पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है. गांव में लगी जलमीनार व चापानल तीन माह से खराब पड़े हैं. ग्रामीण गांव से 500 मीटर की दूरी पर बने कुआं व नदी से पानी लाकर अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं. कुआं का भी जलस्तर नीचे चला गया है. नदी में भी पानी नाममात्र का है. लोग नदी में चुआं खोद कर पानी इकट्ठा कर रहे हैं.

पेयजल के लिए परेशान हैं ग्रामीण

सबसे अधिक परेशानी महिलाएं व स्कूली बच्चों को हो रही है. सुबह उठते ही महिलाओं को पानी की चिंता सताने लगती है. जलमीनार से लगभग 40 घर के 300 लोग प्यास बुझाते थे और अन्य कार्य करते थे. जलमीनार का निर्माण दो साल पहले किया गया है. हालांकि, ग्रामीणों ने कई बार चंदा कर जलमीनार की मरम्मत करायी है, लेकिन बार-बार जलमीनार खराब हो जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है. ग्रामीणों ने जलमीनार के खराब हो जाने की सूचना पीएचईडी व मुखिया को दी है, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया. ग्रामीणों के समक्ष सबसे बड़ी समस्या यह है कि वे मवेशियों के लिए कहां से पानी की व्यवस्था करें.

सुबह से ही पानी की व्यवस्था में लग जाते हैं : ग्रामीण

चलकी गांव की महिला गेंदिय देवी ने कहा कि जलमीनार खराब होने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. सुबह उठते ही कुआं व नदी जाकर पानी लाना पड़ता है. इसके बाद खाना बनाकर बच्चों को खिला कर स्कूल भेजते हैं. कांति देवी, ललिता देवी ने कहा कि भीषण गर्मी में पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. जमनी देवी ने कहा कि जहां तहां से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं. राजेश भारती ने कहा कि पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने उपायुक्त से जलमीनार की मरम्मत करा कर पेयजल संकट से निजात दिलाने की मांग की है.

Also Read: Jharkhand Naxal News: PLFI का हार्डकोर नक्सली अजय उरांव केरल से गिरफ्तार, कई असलहे बरामद

जल्द ही जलमीनार दुरुस्त की जायेगी : मुखिया

मुखिया वीणा देवी ने कहा कि जलमीनार खराब रहने की जानकारी है. जल्द ही जलमीनार को दुरुस्त कर लोगों के बीच पेयजल आपूर्ति की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola