चतरा में चरस, अफीम व गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, जब्त किये गये वाहन में लगा है कांग्रेस का झंडा

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर प्रतापपुर-जोरी मुख्य पथ स्थित गांगपुर जंगल के पास से एक वाहन से चरस, अफीम व गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

प्रतापपुर : पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर प्रतापपुर-जोरी मुख्य पथ स्थित गांगपुर जंगल के पास से एक वाहन से चरस, अफीम व गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तस्करी के आरोपी रांची के मांडर थाना क्षेत्र के अमन कुमार व रांची के गौरव कुमार शामिल हैं. तस्करों के पास से विभिन्न बैंकों के आठ चेकबुक, आठ एटीएम कार्ड, तीन स्मार्टफोन, पांच आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो वाकी टॉकी वायरलेस सेट व 14 हजार 700 रुपये नकद बरामद किया गया.

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक वाहन (जेएच 01 डीएन-7938) जोरी की ओर जा रहा है, जिसमें मादक पदार्थ हैं. सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चला कर गांगपुर जंगल के समीप से वाहन को पकड़ा गया और तस्करी के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जब्त वाहन पर कांग्रेस का झंडा लगा हुआ है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola