Bihar: लूट का किया विरोध तो व्यवसायी के बेटे को गोली मारकर भागे अपराधी, जख्मी हालत में अस्पताल भेजा गया युवक

Updated at : 05 Oct 2021 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar: लूट का किया विरोध तो व्यवसायी के बेटे को गोली मारकर भागे अपराधी, जख्मी हालत में अस्पताल भेजा गया युवक

बिहार में अपराधियों के बेखौफ होने के सबूत रोजाना सामने आ रहे हैं. बगहा में अपराधियों ने एक व्यवसाई के बेटे को गोली मारकर जख्मी कर दिया है. बताया जा रहा है कि लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चलाई है.

विज्ञापन

पश्चिम चंपारण के बगहा में बेखौफ अपराधियों ने लूट में विफल होने के बाद व्यवसायी के पुत्र को गोली मार दी. जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके पर से जिंदा कारतूस बरामद किया है वहीं अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है.

बगहा नगर के बगहा बाजार स्थित वार्ड 28 पाकिस्तानी मुहल्ला में मंगलवार की शाम करीब 7 बजे तीन की संख्या में अपराधी पहुंचे. बगहा के किराना व इलेक्ट्रिक सामानों के प्रसिद्ध व्यवसायी शम्भू अग्रवाल अपराधियों के निशाने पर थे. बदमाशों ने यहां लूटपाट शुरू कर दी जिसका विरोध किया गया. व्यवसाई और अपराधियों में हाथापाई होने लगा. इस दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.

अपराधियों के फायरिंग से शम्भू अग्रवाल के पुत्र अंकित अग्रवाल उर्फ लखन अग्रवाल के दाहिने हाथ पर गोली लग गयी. जिसके बाद अपराधी तेजी से भाग निकले.घटना की सूचना फौरन बगहा नगर थाना को दी गई और घायल हालत में अंकित को परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. बगहा थाना की पुलिस भी अनुमंडल अस्पताल पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली.

Also Read: Bihar News: अररिया के दारोगा को पटना में स्कॉर्पियो ने कुचला, मुख्यमंत्री के जनता दरबार में लगी थी ड्यूटी!

अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंकित को जिला अस्पताल बेतिया रेफर कर दिया गया है. चिकित्सक ने बताया कि व्यवसाई पुत्र के दाहिने हाथ में गोली लगी हुई है. बेहतर इलाज की जरूरत है इसलिए रेफर किया गया है.

वही घटनास्थल से पुलिस ने 315 बोर का एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे से अपराधियों की शिनाख्त करने में जुटी है.

(बगहा से इजरायल अंसारी की रिपोर्ट)

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन