ePaper

Bihar News: गाय को बचाने ड्राइवर ने लगाई ब्रेक तो चलती मालगाड़ी से अलग हो गई बोगी, टला हादसा

Updated at : 01 Dec 2021 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: गाय को बचाने ड्राइवर ने लगाई ब्रेक तो चलती मालगाड़ी से अलग हो गई बोगी, टला हादसा

बिहार के मोतिहारी में रेल हादसा टला है. ट्रैक पर गाय को गुजरता देख चालक ने ब्रेक लगाया तो मालगाड़ी की बोगी ही अलग हो गयी. जानकारी होने के बाद अलग हुई बोगी को वापस जोड़ा गया.

विज्ञापन

बिहार में एकबार फिर बड़ा रेल हादसा टला है. मोतिहारी में चलती मालगाड़ी की बोगियां अलग हो गई. बुधवार की सुबह रेल ट्रैक पर गाय को गुजरते देख चालक ने मालगाड़ी में ब्रेक लगाई. जिसके बाद मालगाड़ी के कुछ डिब्बे चेन से अलग हो गये. मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर मोतिहारी कोर्ट स्टेशन के समीप ये घटना घटी है.मालगाड़ी स्टोन चिप्स लोड कर रामगढ़वा स्टेशन जा रही थी.

मोतिहारी कोर्ट स्टेशन के समीप बुधवार की सुबह 8.50 बजे एक मालगाड़ी गुजर रही थी. कचहरी रेलवे गुमटी के पास अचानक चलती हुई मालगाड़ी की बोगी अलग हो गई तो हड़कंप मच गया. लेकिन कोई अनहोनी नहीं हुई. बताया जा रहा है कि मालगाड़ी स्टोन चिप्स लोड कर रामगढ़वा स्टेशन जा रही थी.रेल ट्रैक पर गाय को गुजरते देख मालगाड़ी के चालक ने ब्रेक लगाई और ये घटना हो गयी.

बताया जा रहा है कि जब गाय को ट्रैक पर देख ड्राइवर ने ब्रेक लगाई तो बोगी अलग हो गई. गार्ड ने इसकी सूचना चालक को दी. जिसके बाद मालगाड़ी को फौरन रोक दिया गया. इस घटनाक्रम में मुजफ्फरपुर नरकटियागंज रेलखंड पर तकरीबन आधा घंटे तक परिचालन बाधित रहा. बाद में मालगाड़ी से अलग हुइ बोगी को जोड़कर बापूधाम स्टेशन पर लाया गया.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन