Jharkhand News : चाईबासा सदर बाजार में जूता-चप्पल के गोदाम में लगी आग, सामूहिक प्रयास से पाया गया काबू

Jharkhand News, West Singhbhum News, चाईबासा न्यूज (भागीरथी महतो) : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर बाजार पुराना गुदड़ी स्थित मार्केट कॉम्प्लेक्स में राजेश नंदी के जूता-चप्पल के गोदम में आग लग गयी. सोमवार की रात्रि करीब 11.15 बजे गोदाम में आग लगने की सूचना आसपास के लोगों ने दी. इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों के साथ आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. इस बीच सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी पहुंची. तब तक लोगों के प्रयास से आग बुझ चुका था.

दुकानदार राजेश नंदी ने बताया कि प्रतिदिन की तरह सोमवार की देर शाम वे दुकान बंद कर अपने घर पर चले गये थे. उन्हें आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि उनके जूता-चप्पल के गोदाम में आग लगी है. जानकारी मिलते ही वे गोदाम में पहुंचे तो देखा आग लगी हुई है. आसपास के लोगों ने आग बुझाने में काफी सहयोग किया.
उन्होंने बताया कि रात्रि करीब 11बजे बाराती आतिशबाजी कर रहे थे. पटाखे की चिनगारी से गोदाम में आग लगी है. दुकानदार ने बताया कि गोदाम में रखे करीब 10 हजार रुपये के महंगे जूते व चप्पल जलकर राख हो गये. गोदाम में बिजली कनेक्शन भी नहीं है. ऐसे में शार्टसर्किट की भी आशंका नहीं है.
अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि आग पर फौरन काबू पा लिया गया था. जिसके कारण अधिक नुकसान नहीं हुआ. इधर, आग लगने की खबर मिलने से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया था. दुकानदारों ने बताया कि यदि समय पर जानकारी नहीं मिलती, तो गोदाम पूरी तरह से जलकर राख हो जाता. साथ ही आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लेता. चाईबासा सदर बाजार में जूता-चप्पल के गोदाम में आग लगने तथा News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए