ePaper

मौनी रॉय ने व्हाइट स्लिट ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, फैंस ने कमेंट में लिखा- प्लीज रिप्लाई तो कर दो...

Updated at : 10 Dec 2021 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
मौनी रॉय ने व्हाइट स्लिट ड्रेस में कराया ग्लैमरस फोटोशूट, फैंस ने कमेंट में लिखा- प्लीज रिप्लाई तो कर दो...

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने ग्लैमरस तसवीरों की वजह से हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं. अब उनकी लेटेस्ट तसवीरें फैंस को दीवाना बना रही हैं.

विज्ञापन
undefined

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने ग्लैमरस तसवीरों की वजह से हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं. अब उनकी लेटेस्ट तसवीरें फैंस को दीवाना बना रही हैं. इन तसवीराें में नागिन एक्ट्रेस फुल स्लीव्स व्हाइट स्लिट ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं. उनका लुक काफी हटकर नजर आ रहा है.

undefined

मौनी रॉय ने इस ड्रेस के साथ मैचिंग हाई हिल्स पहने हैं और बेहद स्टाइलिश दिख रही हैं. उन्होंने इसके साथ ओपन हेयर लुक अपनाया है. इन तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. यूजर्स इस तसवीर पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उन्हें सिर्फ रिप्लाई करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं.

undefined

मौनी रॉय की स्मोकी आइज लोगों का ध्यान खींच रही है. बता दें कि मौनी रॉय का इंस्टाग्राम अकाउंट उनके शानदार आउटफिट में सजी तस्वीरों से भरा है. रॉकिंग ट्रेडिशनल पीस से लेकर सिज़लिंग बिकिनी सेट तक, वह अच्छे से जानती हैं खुद को परफेक्ट कैसे दिखाना है.

undefined

मौनी रॉय एकता कपूर की सुपरनैचुरल सीरीज की पहली नागिन थीं. नागिन के तौर पर उन्होंने अपनी खूबसूरती और कातिलाना अदाओं से सभी को अपना दीवाना बना लिया. नागिन का तीसरा सीजन सबसे लोकप्रिय था और टीआरपी के मामले में इसने खूब सुर्खियां बटोरीं.

undefined

जब एकता कपूर के शो नागिन का ट्रेलर रिलीज हुआ तो लोगों को लगा कि यह शो बॉलीवुड फिल्म जैसा ही होगा. नई बोतल में पुरानी शराब जैसा. हालांकि ये शो पॉपुलर हुआ और इसके बाद अब तक इसके पांच सीजन आ चुके हैं. कई एक्ट्रेसेस को इससे पॉपुलर होने का मौका मिला.

undefined

बता दें कि, मौनी रॉय जल्द ही अपने लाडले सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. यह खबर तब सुर्खियों में आई जब एक्ट्रेस के चचेरे भाई विद्युत रॉय सरकार ने एक दैनिक को बताया कि वह जनवरी 2022 में सूरज से शादी करने वाली हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola