ePaper

Kundali Bhagya की श्रद्धा आर्या ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत, कैमरे को देखकर यूं मुस्कुराती आईं नजर

Updated at : 05 Dec 2021 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya की श्रद्धा आर्या ट्रेडिशनल ड्रेस में दिखीं बेहद खूबसूरत, कैमरे को देखकर यूं मुस्कुराती आईं नजर

टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की हाल ही में शादी हुई है. कुंडली भाग्य में प्रीता के रोल से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली श्रद्धा लगातार अपनी खूबसूरत तसवीरें शेयर कर रही हैं.

विज्ञापन
undefined

टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या की हाल ही में शादी हुई है. कुंडली भाग्य में प्रीता के रोल से दर्शकों के दिलों में राज करनेवाली श्रद्धा लगातार अपनी खूबसूरत तसवीरें शेयर कर रही हैं. अब उन्होंने कुछ तसवीरें शेयर की है जिसमें वो मंदिर पर बैठी हुई, हाथों में पूजा की थाली लिए नजर आ रही हैं. श्रद्धा आर्या के चेहरे की मुस्कुराहट बता रही हैं कि वो अपने नये सफर में बेहद खुश हैं.

undefined

इन तसवीरों को शेयर करते हुए श्रद्धा आर्या ने कैप्शन में लिखा, मेरी जिंदगी सवारी, मुझको गले लगाके.. बैठा दिया फलक पे मुझे खाक से उठाके, मां तेरी ममता का कैसे करूं शुक्रिया अदा…तसवीरों में उनकी खूबसूरती देखने लायक है. एक्ट्रेस की इन तसवीरों पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. वहीं मौनी रॉय और पूजा बनर्जी समेत कई सेलेब्स ने भी उनकी तसवीरों पर कमेंट किया है.

undefined

तसवीरों में श्रद्धा आर्या रेड कलर के शरारा ड्रेस में नजर आ रही हैं. उन्होंने सिर पर इसी कलर की चुनरी ओढ़ रखी है. उन्होंने हैवी नेकलेस, मैचिंग ईयररिंग्स और मांगटीका से अपने लुक को कंप्लीट किया है. उन्होंने लाल चूड़ा पहना है. एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक कई तसवीरें शेयर की है.

undefined

बता दें कि श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर को नेवी ऑफिसर राहुल नागल संग शादी की थी. हल्दी, मेहंदी सहित शादी की अलग अलग रस्मों की तसवीरें और वीडियो ऑनलाइन वायरल हुए थे. श्रद्धा आर्या की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. उनके कुछ कोस्टार्स भी इस शादी का हिस्सा थे.

undefined

श्रद्धा आर्या टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं जो सीरियल कुंडली भाग्य में प्रीता का किरदार निभा रही हैं. उनके किरदार को फैंस बेहद पसंद करते हैं. एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोविंग है और वो अक्सर अपनी खूबसूरत तसवीरें शेयर करती रहती हैं.

undefined

बता दें कि, श्रद्धा आर्या के पति एक नौसैनिक अधिकारी हैं. वह एक फैमिली फ्रेंड हैं जो मीडिया और शोबिज से दूर रहना पसंद करते हैं.दिलचस्प बात यह है कि यह एक अरेंज मैरिज है. सोशल मीडिया पर दोनों की तसवीरें सामने आते ही यूजर्स ने इसे सबसे बेस्ट कपल बताया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola