UPPSC : उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय में सहायक व उपसचिव की भर्ती के लिए वैकेंसी जारी

Published by : Vishnu Kumar Updated At : 28 Aug 2024 3:32 PM

विज्ञापन

UPPSC Agricultural Service Exam Date 2024

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय में सहायक व उपसचिव की भर्ती के लिए वैकेंसी जारी किया गया है. इस भर्ती के तहत कुल 38 पदों पर वैकेंसी जारी कि गई है.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक कुलसचिव की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है. इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)

उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय में सेवा सहायक, कुलसचिव की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आज यानि 28 अगस्त से शुरू कर दिया गया है. योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर तक जारी रहेगी.

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में शामिल होने के लिए आयोग के नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. वहीं भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आवेदक का उम्र 30 वर्ष से 45 वर्ष के बीच होने चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान किया जाएगा.

आवेदन शुल्क

फॉर्म अप्लाई करने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दिया जाता है कि अपने सभी दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक भरें और अंतिम में आवेदन शुल्क जमा करें.

वर्गशुल्क
जनरल125 रुपये
ओबीसी125 रुपये
ईडब्ल्यूएस125 रुपये
एससी95 रुपये
एसटी95 रुपये
पीएच25 रुपये
UPPSC RECRUITMENT

फॉर्म अप्लाई करें-

1. सबसे पहले UPPSC के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

2. इसके बाद दिए गए लिंक पर क्लिक करें.

3. आवेदन पत्र में दिए गए सभी विवरणों को सावधानी पूर्वक भरें.

4. अपने फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और प्रासंगिक प्रमाणपत्र सहित आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें.

5. अंतिम में आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

6. सफलतापूर्वक जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट लें.

also read- Top Highest Paying job : फिमेल्स इन क्षेत्रों में नौकरी कर कमा सकते हैं अच्छा वेतन

also read- Career tips : ग्राफिक डिजाइनिंग का कोर्स कर फिल्म इंडस्ट्री समेत अनेक कंपनियों में काम कर पा सकते हैं अच्छी सैलरी

विज्ञापन
Vishnu Kumar

लेखक के बारे में

By Vishnu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola