यूजीसी ने बदला एकेडमिक कैलेंडर, एक सितंबर से शुरू होंगी नयी कक्षाएं

Updated at : 30 Apr 2020 2:16 AM (IST)
विज्ञापन
यूजीसी ने बदला एकेडमिक कैलेंडर, एक सितंबर से शुरू होंगी नयी कक्षाएं

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इस वर्ष एक सितंबर से नयी कक्षाएं शुरू होंगी. यूजीसी ने कोरोना महामारी को देखते हुए एकेडमिक कैलेंडर बदल दिया है. आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में इस वर्ष एक सितंबर से नयी कक्षाएं शुरू होंगी. यूजीसी ने कोरोना महामारी को देखते हुए एकेडमिक कैलेंडर बदल दिया है. आयोग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. नये एकेडमिक कैलेंडर के लिए आयोग ने सात सदस्यीय कमेटी बनायी थी. प्रभात खबर ने 27 अप्रैल के अंक में सितंबर से सत्र शुरू होने की खबर प्रकाशित कर दी थी. यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों को कहा है कि वे अपने पुराने सत्र की परीक्षाएं एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच करा लें. इसके अलावा पुराने सत्र के छात्रों की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू कराने के लिए भी यूजीसी ने निर्देश दिया है.

16 से 30 जून तक होगी गर्मी छुट्टीयूजीसी के नये एकेडमिक कैलेंडर में गर्मी की छुट्टी भी तय कर दी गयी है. विवि में 16 से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी करने को कहा गया है. इसके अलावा एक से 15 जून तक सारे डिसर्टेशन व प्रोजेक्ट पूरा कर लेने और पुराने सत्र के छात्रों के सिलेबस ऑनलाइन क्लास से 31 मई तक खत्म करने का भी निर्देश यूजीसी ने दिया है. यूजीसी कहा है कि 31 जुलाई से 14 अगस्त के बीच विवि पुराने सत्र के सारे रिजल्ट जारी कर दें. एक अगस्त से होगा नये सत्र के लिए दाखिलानये सत्र के लिए दाखिला एक से 31 अगस्त तक लिया जायेगा. यूजीसी ने इसके बारे में भी निर्देश नये कैलेंडर में जारी कर दिया है. नये सत्र की पहली परीक्षा एक से 25 जनवरी 2021 तक होगी.

अगले वर्ष गर्मी की छुट्टी एक से 30 जुलाई तक होगी. अगला एकेडमिक सत्र दो अगस्त, 2021 से शुरू होगा.तीन की जगह दो घंटे की लें परीक्षायूजीसी ने प्रस्ताव दिया है कि विवि तीन घंटे की जगह दो घंटे की परीक्षा लें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. अगर संभव हो सके तो ऑनलाइन परीक्षा लेने की व्यवस्था करें. जो भी प्रैक्टिकल हों, वे वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये कराये जाएं. इसके अलावा पीएचडी वाइवा भी स्काइप से करायी जाये. छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन जारी करें, जो परीक्षा संबंधी किसी भी परेशानी का हल कर सके.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola