Sarkari Result Exam 2024 LIVE: इन पदों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन, सैलरी से लेकर यहां सबकुछ
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इन दिनों काफी मौके हैं, जिनके द्वारा वो केंद्र सरकार या राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पा सकते हैं. नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार, एमपी जैसे हिंदी भाषी राज्योॆ में राज्य सरकार ने भी कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली हैं. वैकेंसी, एग्जाम, रिजल्ट से जुड़े सभी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे. एजुकेशन से जुड़े तमाम ताजा खबरों के अपडेट के लिए प्रभात खबर के इस लाइव सेक्शन के साथ बने रह सकते हैं.
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: अपरेंटिस पदों के लिए निकली वैकेंसी
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 फरवरी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: जारी हुआ आईबीपीएस एसओ मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन ने आज, 18 जनवरी को आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार आईबीपीएस एसओ मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से डाउनलोड कर सकते हैं.
IBPS SO Mains Admit Card: जारी हुआ आईबीपीएस एसओ मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, 28 जनवरी को होगा एग्जाम
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: सेल में निकली वैकेंसी, रजिस्ट्रेशन करने का आज आखिरी मौका
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL), में नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. सेल में टेक्नीशियन पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए आवेदन करने की आज 18 जनवरी को आखिरी मौका है.
SAIL Recruitment 2024: इन पदों पर निकली वैकेंसी, रजिस्ट्रेशन करने का आज आखिरी मौका
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: जेईई मेन परीक्षा 2024 के अग्रिम सूचना पर्ची जारी
जेईई मुख्य परीक्षा 2024 पेपर 1 की अग्रिम सूचना पर्ची 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए जारी कर दी गई है.
JEE Main 2024: जेईई मेन पेपर 1 एग्जाम का एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: अगर आप परीक्षा में नहीं हो पाते हैं सफल, तो इन क्षेत्रों में बनाएं अपना करियर
हर साल देश भर में कई छात्र अपने चुने हुए अध्ययन क्षेत्र में उच्च शिक्षा या शोध करने के लिए यूजीसी-नेट का प्रयास करते हैं. बता दें कि यूजीसी-नेट एक परीक्षा है जो विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में ‘सहायक प्रोफेसर’ के साथ-साथ ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर’ के लिए व्यक्तियों की पात्रता निर्धारित की जाती है. इस परीक्षा को आयोजित करने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) को दी गई है.
UGC NET Result 2023: अगर आप परीक्षा में नहीं हो पाते हैं सफल, तो इन क्षेत्रों में बनाएं अपना करियर
सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन इस तारीख से हो सकते हैं शुरू
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करेगा. सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अगले एक-दो महीने में शुरू की जा सकती है.
लेखक के बारे में
By Nutan Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए