Sarkari Result Exam 2024 LIVE: इन पदों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानें आवेदन से लेकर यहां सबकुछ
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इन दिनों काफी मौके हैं, जिनके द्वारा वो केंद्र सरकार या राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी पा सकते हैं. नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, बिहार, एमपी जैसे हिंदी भाषी राज्योॆ में राज्य सरकार ने भी कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली हैं. वैकेंसी, एग्जाम, रिजल्ट से जुड़े सभी जानकारी आपके साथ साझा करेंगे. एजुकेशन से जुड़े तमाम ताजा खबरों के अपडेट के लिए प्रभात खबर के इस लाइव सेक्शन के साथ बने रह सकते हैं.
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड जारी
बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड (बीएसईबी) ने बीएसईबी बिहार कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. एडमिट कार्ड बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट – biharboardonline.bihar.gov.in, या secondary.biharboardonline.com से डाउनलोड किए जा सकते हैं.
BSEB Inter Admit Card 2024: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: ऑयल इंडिया लिमिटेड ने निकाली वैकेंसी
ऑयल इंडिया लिमिटेड ने सीनियर ऑफिसर और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान संगठन में 102 पदों को भरेगा. पंजीकरण प्रक्रिया 29 जनवरी, 2024 को समाप्त होगी.
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: असिस्टैंट ऑडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी
बिहार लोक सेवा आयोग ने बीपीएससी असिस्टैंट ऑडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर देख या डाउनलोड सकते हैं.
BPSC Result: असिस्टैंट ऑडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, देखें यहां लिस्ट
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: ईएसआईसी में 146 पदों के निकली वैकेंसी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम, ईएसआईसी ने फैकल्टी, स्पेशलिस्ट, सीनियर रेजिडेंट्स और ट्यूटर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती अभियान संगठन में 146 पदों को भरेगा.
Sarkari Result Exam 2024 LIVE: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आज
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) जनवरी 2024 परीक्षा आज 21 जनवरी को दो पालियों में आयोजित करने जा रहा है. पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक है और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
CTET Exam 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा आज, एग्जाम सेंटर पर भूलकर भी ना करें यह काम
जारी हुआ आईबीपीएस एसओ मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
आईबीपीएस ने 30 दिसंबर, 2023 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए 18 जनवरी, 2024 को आईबीपीएस एसओ मेन्स एडमिट कार्ड 2024 जारी किया है. एसओ मुख्य परीक्षा 28 जनवरी, 2024 को निर्धारित है.
लेखक के बारे में
By Nutan Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए