Live Updates

Sarkari Naukri-Result Live 2022: UPPSC ने निकाली वैकेंसी, जानें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Sarkari Result-Naukri 2022 Live Updates: सरकारी नौकरी पाने की इच्छा कई युवाओं को है. इसके लिए वो जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं. हम आपको परीक्षाओं के रिजल्ट, सरकारी वैकेंसी 2021-2022 लेटेस्ट सरकारी नौकरी से जुड़े अपडेट दे रहे हैं.

विज्ञापन

एमपीएससी ग्रुप सी भर्तियां

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है. ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी, 2022 कर दी गई है. उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक साइट mpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

BECIL में विभिन्न पदों पर भर्ती

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) ने विभिन्‍न पदों के लिए भर्ती आयोजित की है. इसके तहत ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (OTA) और मैनेजर पदों पर भर्ती की जाएगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. अप्‍लाई करने की आखिरी तारीख 12 फरवरी 2022 है.

भारतीय तट रक्षक ग्रुप सी में वैकेंसी

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है. भारतीय तट रक्षक ने ग्रुप सी विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं.

NHM में विभिन्न पदों पर भर्ती

National Health Mission (NHM), Uttar Pradesh ने लैब टेक्निशियन, सीनियर लैब टेक्निशियन, सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर और सीनियर सीनियर ट्यूबरक्लोसिस सुपरवाइजर के पदों की भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की है. इच्छुक उम्मीदवार 04 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

UPPSC: विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने विभिन्‍न पदों के लिए भर्तियां निकाली है. इस प्रक्रिया के जरिए Mines ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी. योग्य उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक साइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी, 2022 तक है.

राज्य लोक सेवा आयोग अपडेट

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ने एमपीएससी ग्रुप सी भर्ती के लिए पंजीकरण तिथि बढ़ा दी है. ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी, 2022 कर दी गई है. उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक साइट mpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola