Sarkari Naukri Result 2024 Live: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स तक कि निकली नौकरियां, ऐसे करें अप्लाई
Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Feb 2024 6:54 AM
Sarkari Naukri Result 2024 Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं. अगर आप या आपके घर परिवार में कोई शख्स सरकारी नौकरी की तलाश में तैयारी कर रहा है तो फिर टेंशन ना लें. नीचे इन भर्तियों से जुड़ी जानकारी अपडेट की जा रही है.
Sarkari Naukri Result 2024 Live: यूपी में 2028 पदों पर होगी भर्ती
उत्तर प्रदेश सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन ने विभिन्न विभागों में कुल 2028 खाली पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं. आन्तरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय उत्तर प्रदेश के नियंत्रणाधीन सहायक लेखाकार के 668 पद (सामान्य चयन), सहायक लेखाकार के 950 पद (विशेष चयन) व लेखा परीक्षक के 209 पद (सामान्य चयन) और उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के नियंत्रणाधीन सहायक लेखाकार के एक यानि कुल 1828 पदों पर चयन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं.
Sarkari Naukri Result 2024 Live: उत्तराखंड में इन पदों पर निकली भर्ती
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अन्वेषक सह कंप्यूटर और सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा 2023 के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. योग्य उम्मीदवार 28 फरवरी, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Sarkari Naukri Result 2024 Live: अग्निवीर के लिए भर्ती हुईं शुरू
भारतीय सेना अग्निवीरों की अगली भर्ती रैली के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू हो चुकी है. भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2024 के आवेदन पत्र join Indianarmy.nic.in पर उपलब्ध होंगे.
Sarkari Naukri Result 2024 Live: सेल इंडिया कर रहा है इन पदों पर नियुक्ति
दसवीं पास होने के साथ आईटीआई की योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए मौका है स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल), भिलाई में अप्रेंटिस करने का. सेल ट्रेड अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को दसवीं पास होना चाहिए. साथ ही संबंधित ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट या ट्रेड डिप्लोमा भी होना चाहिए. मेडिकल लैब टेक्नीशियन ट्रेड के लिए न्यूनतम योग्यता बारहवीं में विज्ञान विषय (भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान) के साथ पास होना चाहिए.
Sarkari Naukri Result 2024 Live: इंडियन आर्मी ने एसएससी ऑफिसर के पदों पर मांगे आवेदन
भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक) भर्ती के तहत 381 पदों पर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. कोर्स की शुरुआत प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग एकेडमी (पीसीटीए) में अक्तूबर 2024 से होगी.
Sarkari Naukri Result 2024 Live: इसरो में विभिन्न पदों पर हो रही है नियुक्ति
इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) की ओर से साइंटिस्ट/ इंजीनियर समेत 40 विभिन्न पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Sarkari Naukri Result 2024 Live: जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के आवेदन के लिए करें रजिस्ट्रेशन
राजस्थान उच्च न्यायालय ने जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (जेपीए) हिंदी 2024 पद के लिए ऑनलाइन भर्ती आवेदन विंडो खोल दी है. आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च को समाप्त होगी. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए