Sarkari Naukri Result 2024 Live: यूपी, बिहार, झारखंड समेत इन राज्यों में निकली बंपर नियुक्ति, ऐसे करें आवेदन
Published by : Shaurya Punj Updated At : 15 Feb 2024 8:18 AM
Sarkari Naukri Result 2024 Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं. अगर आप या आपके घर परिवार में कोई शख्स सरकारी नौकरी की तलाश में तैयारी कर रहा है तो फिर टेंशन ना लें. नीचे इन भर्तियों से जुड़ी जानकारी अपडेट की जा रही है.
Sarkari Naukri Result 2024 Live: यूपीएससी प्रीलिम्स का नोटिफिकेशन जारी
संघ लोक सेवा आयोग ने आज, 14 फरवरी को अधिसूचना जारी करेगा और सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन का प्रॉसेस भी शुरू कर दिया गया है. एप्लिकेशन फॉर्म upsconline.nic.in पर मौजूद है.
Sarkari Naukri Result 2024 Live: इंडियन आर्मी ने एसएससी ऑफिसर के पदों पर मांगे आवेदन
भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (टेक) भर्ती के तहत 381 पदों पर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किये हैं. कोर्स की शुरुआत प्री-कमीशनिंग ट्रेनिंग एकेडमी (पीसीटीए) में अक्तूबर 2024 से होगी.
Sarkari Naukri Result 2024 Live: बिटसैट से हासिल करें बीई एवं बीफार्मा में प्रवेश
बारहवीं की परीक्षाएं शुरू होनेवाली हैं. इसके साथ ही शुरू हो जायेगी किसी अच्छे संस्थान के यूजी कोर्स में दाखिले की दौड़, जिसके लिए अभी से तैयार रहने की जरूरत है. आप अगर 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं और इंजीनियरिंग या फार्मेसी की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो बिड़ला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (बिट्स), पिलानी की ओर से आयोजित होनेवाला एडमिशन टेस्ट बिटसैट-2024 आपके लिए उपयोगी हो सकता है…
Sarkari Naukri Result 2024 Live: 12वीं पास के लिए कांस्टेबल की 6000 वैकेंसी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 6,000 रिक्तियों को भरना है. इसमें पुरुष उम्मीदवारों के लिए 5000 पद और महिला उम्मीदवारों के लिए 1000 पद शामिल हैं.
Sarkari Naukri Result 2024 Live: इंश्योरेंस कंपनी में निकली भर्तियां
इंश्योरेंस कंपनी में बहाली निकली है. जिसके तहत कैंडिडेट 62000 सैलरी वाली नौकरी पा सकते हैं. यह भर्तियां न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, एनआईएसीएल में असिस्टेंट पदों पर निकली हैं. लेकिन ध्यान दें कि NIACL भर्ती ऑनलाइन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2024 तक है.
CBSE Exam Guidelines: आज से सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम शुरू
CBSE Exam Guidelines: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं आज यानी 15 फरवरी से शुरू होने जा रही है. आपको बता दें करीब 35 लाख स्टूडेंट्स ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है. विदेशों में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूल होने की वजह से यह परीक्षा वहां भी आयोजित की जाती है.
Sarkari Naukri Result 2024 Live: एसएससी सीएचएसएल भर्ती की अंतिम रिक्तियां जारी
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) 2023 के लिए अंतिम रिक्तियां जारी कर दी हैं. आयोग ने एक महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया की शुरुआत को चिह्नित करते हुए सीएचएसएल 2023 विकल्प सह वरीयता फॉर्म भी जारी किया है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के माध्यम से अपनी पद वरीयता बताएं. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 फरवरी, 2024 है.
Sarkari Naukri Result 2024 Live: आईडीबीआई बैंक में मिल रहा है नौकरी पाने का सुनहरा मौका
आईडीबीआई बैंक आज, 12 फरवरी को जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा. आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी को समाप्त होगी. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए